रिलायंस जियो: प्री-पेड Vs पोस्टपेड, कौन-सा प्लान है फायदे का सौदा?

रिलायंस जियो के इस समय देश भर में 11 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हो गए हैं। इनमें पोस्टपेड और प्री-पेड दोनों प्रकार के यूजर्स शामिल हैं, हालांकि प्री-पेड के लिए कई 19 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक के प्लान हैं, जबकि पोस्टपेड यूजर्स के लिए 309 रुपये से लेकर 999 रुपये तक के ही प्लान हैं। तो आइए देखते हैं कि पोस्टपेड प्लान आपके लिए फायदेमंद हैं या फिर प्री-पेड।

सबसे पहले आपको बता दें कि 5 ही प्लान ऐसे हैं जिनकी कीमत पोस्टपेड और प्री-पेड यूजर्स के लिए बराबर हैं। तो 309 रुपये वाले प्लान की बात करते हैं। इस प्लान में प्री-पेड यूजर्स को जहां 56 दिनों की वैधता के साथ 56 जीबी डाटा मिलता है। डाटा यूज की सीमा रोज 1 जीबी है। वहीं पोस्टपेड यूजर्स को इसी प्लान में 2 महीने की वैधता और 60 जीबी डाटा मिलता है।

349 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में प्री-पेड यूजर्स को 56 दिनों की वैधता के साथ 20 जीबी डाटा मिलता है, वहीं पोस्टपेड यूजर्स को 2 महीने की वैधता के साथ 20 जीबी डाटा मिलेगा। रोज डाटा यूज की सीमा 1 जीबी है।