Chatbot: अंडमान पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लॉन्च किया चैटबॉट, जानें इसकी खूबियां
अंडमान एंड निकोबार द्वीपसमूह पुलिस ने एक ऐसा चैटबॉट पेश किया है, जो द्वीपसमूह पर साइबर अपराध से जुड़े मामलों में जागरुकता फैलाने का काम करेगा। कानून लागू करने वाली एजेंसियों के जरिए इसे अमल में लाया जाएगा। इस चैटबॉट का नाम 'आइसलैंड साइबर सारथी' रखा गया है।

विस्तार
अंडमान एंड निकोबार द्वीपसमूह पुलिस ने एक ऐसा चैटबॉट पेश किया है, जो द्वीपसमूह पर साइबर अपराध से जुड़े मामलों में जागरुकता फैलाने का काम करेगा। कानून लागू करने वाली एजेंसियों के जरिए इसे अमल में लाया जाएगा। इस चैटबॉट का नाम'आइसलैंड साइबर सारथी'रखा गया है।
कंप्यूटर प्रोग्राम के जरिए इसे डिजिटल डिवाइस से एक्सेस किया जा सकता है। इसमें व्यक्ति लिखित और वॉयस संदेश के जरिए बातचीत कर सकता है। इस पूरी योजना के पीछे अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के पुलिस प्रमुख डीजीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव का दिमाग है। इसकी पूरी प्रक्रिया में एसपी, सीआईडी, राजीव रंजन के साथ युवा पुलिस अधिकारी शामिल रहे। इसमें लक्ष्य पांडे जैसे अधिकारी शामिल है। इसके अलावा डीएसपी और साइबर सेल का भी योगदान रहा।
अंडमान और निकोबार आइसलैंड पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 2023 से मार्च 2024 तक पूरे द्वीपसमूह पर साइबर के 60 मामले पंजीकृत हो चुके हैं। इस संबंध में अंडमान और निकोबार आइसलैंड के पुलिस प्रमुख डीजीपी श्रीवास्तव ने कहा कि तकनीकी कानून को अमल में करने के लिए चैटबॉट को प्रदर्शित करना एक बड़ी उपलब्धि है। आधुनिक युग में साइबर अपराध को नियंत्रित करने के लिए ये चैटबॉट काफी मददगार साबित हो सकता है।,
- गेमर्स से मिले पीएम मोदी, जानें प्रमुख बातें
- SWAYAM Plus: स्वयं प्लस पोर्टल से कर सकते हैं कई सारे डिजिटल कोर्सेज, जानें शर्तें और जरूरी सवालों के जवाब
- गेमर्स से मिले पीएम मोदी: कहा- गुजरात कैसे पहुंची यह बीमारी, भगवान करे मुझे इसकी आदत ना लगे
- AI Influencers: अब सोशल मीडिया पर प्रमोशनल वीडियो बनाएंगे एआई इंफ्लूएंसर्स, TikTok ने की बड़ी तैयारी