ये है दुनिया के पहले 5जी स्मार्टफोन की पहली झलक

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 Oct 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
Worlds 1st 5G smartphone Qualcomm employee shows off
5G PHONE

    दुनिया के पहले 5जी स्मार्टफोन का पहला लुक सामने आ गया है। चिपसेट निर्माता कंपनी क्वॉलकॉम जैसी कई सारी कंपनियां 5जी तकनीक पर काम कर रही हैं, हाल ही में बर्लिन हाईस्पीड 5जी लॉन्च हुआ है।

    बर्लिन में यूरोप की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी डोएच टेलीकॉम (Deutsche Telekom) ने 5जी एंटीना पेश किया है। वहीं कंपनी ने कहा कि 2020 तक इसे ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन

    इसी बीच एक ट्विटर यूजर Sherif Hanna ने दुनिया के पहले 5जी स्मार्टफोन की फोटो शेयर की है। ट्विटर पर दी गई जानकारी के मुताबिक Sherif Hanna चिपसेट निर्मता कंपनी क्वॉलकॉम में LTE और 5G NR में मार्केटिंग लीड की पोजीशन पर हैं। शेरिफ ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'यकिन करना मुश्किल है कि मेरे हाथ में दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन है।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें