OnePlus 5T के साथ Idea दे रहा 1008GB डाटा, ऐसे उठाएं फायदा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Nov 2017 03:54 PM IST
OnePlus 5T Users Will Get Additional 1008GB Data from Idea Cellular
OnePlus 5T

    वनप्लस के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T की आज भारत में पहली सेल है। फोन की बिक्री अमेजॉन इंडिया से मंगलवार की शाम 4.30 बजे होगी, हालांकि आज की सेल सिर्फ अमेजॉन प्राइम मेंबर्स के लिए है। वहीं सभी के लिए फोन की सेल 28 नवंबर को होगी। वनप्लस 5टी के साथ आइडिया की ओर से 1008 जीबी एक्स्ट्रा मिल रहा है।

    वनप्लस 5टी के साथ ऐसे मिलेगा 1008 जीबी डाटा

    OnePlus 5T vs OnePlus 5
    OnePlus 5T vs OnePlus 5

    OnePlus 5T Idea ऑफर के तहत 357 रुपये के रिचार्ज पर 28 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। आमतौर पर इस प्लान के तहत रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। यह एक्स्ट्रा डाटा अगले 18 महीनों तक मिलेगा यानी कुल (56x18) 1008 जीबी डाटा। इस प्लान के तहत डाटा के अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है, हालांकि प्रतिदिन कॉलिंग की सीमा 250 मिनट है।

    OnePlus 5T की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    OnePlus 5T
    OnePlus 5T

    OnePlus 5T के खासियत की बात करें तो इसमें पतले बेजल वाली डिस्प्ले, पहली बार दिया गया हेडफोन जैक और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। फोन में 6.01 इंच की फुल HD+ बेजलेस डिस्प्ले, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, 6GB और 8GB रैम तथा 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज, डुअल रियर कैमरा (16+20), फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल, 3300 एमएएच की बैटरी है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम, एवं 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें