Flipkart Big Billion Days: स्मार्टफोन पर होगा भारी डिस्काउंट, 7 हजार से कम में मिलेंगे ये स्मार्टफोन

हर साल की तरह इस साल भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपनी बिग बिलियन डे सेल आई है। यह सेल 20 सितंबर से 24 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर घर के सामान तक की चीजें ऑफर के साथ बेची जाएंगी। हर कैटेगरी के लिए अलग दिन चुना गया है। स्मार्टफोन के लिए 21 सितंबर को चुना गया है। इसमें अलग-अलग ब्रांड के किफायती स्मार्टफोन की सेल की जाएगी। Moto, Samsung, Xolo, Swipe, Asus, Micromax, iVoomi और Sansui जैसी कंपनियां 7 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर करेंगी।

7000 से कम में मिलेंगे ये स्मार्टफोन:
Infinix Hot 4 Pro पर 1000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद यह 6,499 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
6,499 रुपए वाले Panasonic P85 को सेल के दौरान 4,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
Swipe Elite Sense की वास्तविक कीमत 7,499 है जो सेल में 5,999 रुपए का मिलेगा।
(अगली स्लाइड में और भी स्मार्टफोन)

4,999 रुपए वाले Xolo Era 1X को सेल के दौरान 3,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
5,999 रुपए वाले Yunique 2 पर 500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद यह 5,499 रुपए में उपलब्ध होगा।
किफायती स्मार्टफोन iVoomi Me 3 और iVoomi Me 3S पर भी क्रमश: 1000 और 1500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।