अब दिल खोल कर करें इंटरनेट का इस्तेमाल, Airtel दे रहा है इन 3 प्लान्स पर फ्री डाटा कूपन

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Sun, 30 Aug 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Airtel is offering free data coupons on these 3 prepaid plans
Smartphone Users - फोटो : Unsplash

    Airtel ने कुछ समय पहले अपने ग्राहकों को चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स पर फ्री डाटा कूपन्स देने की घोषणा की थी, जिसे अब कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। Airtel के ग्राहकों को अब 289 रुपये, 448 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड प्लान्स पर फ्री डाटा कूपन्स मिलेंगे। हालांकि, कंपनी की तरफ से यह ऑफर कुछ शर्तो के साथ दिया जा रहा है। ग्राहक इन कूपन्स का फायदा केवल एक दिन के लिए उठा सकते हैं। दरअसल जिस दिन ग्राहक इन डाटा कूपन्स को इस्तेमाल करेंगे उसी दिन रात को 11:59 बजे वो डाटा कूपन एक्सपायर हो जाएगा।

    Airtel 289 रुपये प्लान

    इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।Airtel के 289 रुपये प्रीपेड प्लान पर यूजर्स को 1GB डाटा वाले दो कूपन्स दिए जाएंगे।यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा दिया जा रहा है।इस प्लान में यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग कर सकते हैं।यूजर्स हर रोज 100 फ्री SMS कर सकेंगे।इस प्लान में यूजर्स को ZEE5 प्रीमियम का एक्सेस मिलेगा।इस प्लान में Airtel Xsteram और Wynk म्यूजिक एप्स और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस मिलेगा।

    विज्ञापन

    Airtel 448 रुपये प्लान

    इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।इस प्लान में यूजर्स को 1GB डाटा वाले दो कूपन्स दिए जा रहे हैं।यह प्लान डेली 3GB डाटा ऑफर के साथ आता है।अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है।इस प्लान में Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।प्रतिदिन 100 SMS कर सकते हैं यूजर्स।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Airtel 599 रुपये प्लान

    इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है।इस प्लान में यूजर्स को 1GB डाटा वाले चार कूपन्स दिए जा रहे हैं।इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डाटा इस्तेमाल करने को मिलेगा।इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग करने को मिलेगी।इस प्लान में प्रतिदिन 100 फ्री SMS करने को मिलेंगे।इस प्लान में Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।इस प्लान में Airtel Xstream और Wynk म्यूजिक ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें