वीवो ने फोन की स्क्रीन में दिया फिंगरप्रिंट सेंसर, एप्पल-सैमसंग को छोड़ा पीछे

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने एप्पल और सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए अपने स्मार्टफोन के स्क्रीन में फिंगरप्रिंट सेंसर दे दिया है। इसके साथ ही फोन में इस टेक्नोलॉजी को देने वाली वीवो दुनिया की पहली कंपनी बन गई है। बता दें कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल 8 और सैमसंग के अपकमिंग फोन की डिस्प्ले पर फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
बता दें कि चीन के शंघाई में चल रहे MWC 2017 इवेंट में वीवो ने इस नई फिंगरप्रिंट स्कैनर वाली तकनीक को दुनिया के सामने पेश की है। इसके लिए वीवो ने चिपसेट निर्माता कंपनी क्वॉलकॉम से पार्टनरशिप की है। वीवो की यह तकनीक क्वॉलकॉम की अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर्स टेक्नोलॉजी पर आधारित है। हालांकि कंपनी ने अभी केवल इस तकनीक को पेश किया है। जल्द ही फोन को भी बाजार में उतारा जा सकता है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जाने-माने रिसर्चर Jiutang Pan ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वीवो के इस टेक्नोलॉजी की बात सामने आई थी। वीवो के बाद इस रेस में आईफोन 8 के साथ एप्पल के अलावा और चाइनीज कंपनी शाओमी और हुवावे हैं।