सैमसंग गैलेक्सी Note 8 का भारत में 2.5 लाख से ज्यादा ने किया रजिस्ट्रेशन, मंगलवार को लॉन्चिंग

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन को लेकर भारतीय यूजर्स में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में गैलेक्सी नोट 8 का 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। रिपोर्ट में कहा गया कि इसमें से 1.5 लाख लोगों ने अकेले अमेजन इंडिया पर रजिस्ट्रेशन किया है। इन 1.5 लाख में से 72 हजार यूजर्स ने तो पहले ही दिन बुकिंग कर दी थी। रजिस्ट्रेशन पिछले हफ्ते शुरू हुआ था।
आईफोन 8 और नोट 8 की लॉन्चिंग एक ही दिन

टेक्नोलॉजी के दिवाने जहां उत्सुकता से एप्पल के नए स्मार्टफोन की 12 सितंबर की लांचिंग का इंतजार कर रहे हैं, वहीं सैमसंग इंडिया भी इसी दिन गैलेक्सी नोट 8 को लांच करने जा रही है। एप्पल के नए आईफोन 8 को कैलिफोर्निया के कपर्टिनो स्थित स्टीव जॉब्स थियेटर में लांच में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, सैमसंग इंडिया गैलेक्सी नोट 8 को नई दिल्ली में लांच करेगी। सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 8 दक्षिण कोरिया में अगस्त में लांच किया था।
क्या हैं गैलेक्सी नोट 8 के फीचर्स

गैलेक्सी नोट 8 के फीचर्स की बात करें तो गैलेक्सी S8 और गैलेक्सी S8 प्लस की तरह ही नोट 8 में भी इंफिनिटी डिस्प्ले दी गई है, जिसका एसपैक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में 6.3 इंच की सुपरएमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसका रिजोल्यूशन 1440 X 2960 पिक्सल है। यह 'बिक्सबाई' इंटेलिजेंट अस्सिटेंट के साथ आता है। साथ ही यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट भी है। इसमें आई स्कैनर लगा है।
पढ़ें : रिलायंस जियो फ्री में दे रहा है 25GB डाटा, इन यूजर्स को होगा फायदा
फोन में फोटोग्राफी के लिए आईफोन 7 की तरह डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल वाले दो रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह सैमसंग का पहला फोन है, जिसमें ड्यूअल कैमरा सेटअप है, जिसके साथ ड्यूअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (ओआईएस) है। फोन का प्रोसेसर 8895 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर चिपसेट है और इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है।