फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Youth India in Paris Olympics, Nikhat to Antim Panghal, 70 players will play Olympics for first time

Paris Olympics: पेरिस में दिखेगा युवा भारत का जोश, निकहत से लेकर अंतिम तक, 70 खिलाड़ी पहली बार खेलेंगे ओलंपिक

Fri, 26 Jul 2024 05:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Jul 2024 05:46 PM IST
सार

117 सदस्यीय दल में 47 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें एक या उससे अधिक ओलंपिक खेलने का अनुभव है। इनमें पुरुष हॉकी टीम समेत पांच पदक विजेता भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Youth India in Paris Olympics, Nikhat to Antim Panghal, 70 players will play Olympics for first time
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PTI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में इस बार युवा भारत का जोश दिखेगा। 117 सदस्यीय भारतीय दल में 70 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में शिरकत करने जा रहे हैं। इनमें 29 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। मुक्केबाज निकहत जरीन, पहलवान अंतिम पंघाल, रीतिका, एथलीट ज्योति याराजी, शूटर सिफ्त कौर समरा, रमिता, रिद्म सांगवान ऐसी बेटियां हैं जो पहली बार खेलते हुए देश को ओलंपिक पदक दिलाने का दम रखती हैं। पहलवान अमन सहरावत, जेवलिन थ्रोअर किशोर जेना, तीरंदाज बी धीरज, मुक्केबाज निशांत देव, शूटर सरबजोत सिंह, संदीप सिंह, अर्जुन बबूटा, अर्जुन चीमा, अनीश में भी पहली बार ओलंपिक में खेलते कुछ कर गुजरने का दम है।
विज्ञापन

47 खिलाड़ियों को है ओलंपिक खेलने का अनुभव
117 सदस्यीय दल में 47 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें एक या उससे अधिक ओलंपिक खेलने का अनुभव है। इनमें पुरुष हॉकी टीम समेत पांच पदक विजेता भी शामिल हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते थे। इनमें स्वर्ण जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, रजत जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, कांस्य जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना, शटलर पीवी सिंधू के अलावा पुरुष हॉकी टीम पदक के लिए एक बार फिर जोर-आजमाइश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Youth India in Paris Olympics, Nikhat to Antim Panghal, 70 players will play Olympics for first time
पीवी सिंधू-शरत कमल - फोटो : twitter
ध्वजवाहक 42 वर्ष के शरत का पांचवां ओलंपिक
भारतीय दल में अनुभव की भी कमी नहीं है। टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल पांचवां ओलंपिक खेलने जा रहे हैं। वह उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक भी होंगे। वहीं तीरंदाज तरुणदीप रॉय, दीपिका कुमारी, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश और मनप्रीत सिंह का यह चौथा ओलंपिक होगा।
विज्ञापन

44 के बोपन्ना सबसे उम्रदराज, 14 की दिनिधि सबसे कम उम्र की खिलाड़ी
भारतीय दल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 44 वर्षीय रोहन बोपन्ना होंगे, जबकि सबसे कम उम्र की खिलाड़ी 14 वर्षीय तैराक दिनिधि देसिंघु होंगी। दिनिधि ओलंपिक में खेलने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। इससे पहले 11 वर्ष की उम्र में तैराक आरती साहा ने 1952 के ओलंपिक में शिरकत की थी। दल में तीन खिलाड़ी बोपन्ना, शरत कमल (42) और तरुणदीप रॉय (40) ऐसे हैं, जिनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक है। ट्रैप शूटर पृथ्वीराज टोंडाईमान (37), हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश (36), गोल्फर गगनजीत भुल्लर (36), एथलीट एमआर पूवम्मा (34), शटलर अश्वनी पोनप्पा (34), शटलर एचएस प्रणय (32) अन्य उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

Youth India in Paris Olympics, Nikhat to Antim Panghal, 70 players will play Olympics for first time
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PTI
हॉकी टीम में 12 ओलंपियन
पेरिस के लिए हॉकी की मुख्य टीम में 16 और तीन खिलाड़ी रिजर्व के तौर पर चुने गए हैं। इनमें 12 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। भारत अपने अभियान की शुरुआत 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से करेगा। इसके बाद टीम 29 जुलाई को अर्जेंटीना से भिड़ेगी। इसके बाद अगले दिन आयरलैंड और एक अगस्त को गत विजेता बेल्जियम से भारत का सामना होगा। टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट ऑस्ट्रेलिया के साथ दो अगस्त को भारत को खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed