फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wuhan Open 2025: Sabalenka wins 20th consecutive time in Wuhan, Paolini upsets Swiatek

Wuhan Open 2025: सबालेंका की वुहान में लगातार 20वीं जीत, पाओलिनी ने स्वियातेक के खिलाफ किया उलटफेर

Fri, 10 Oct 2025 10:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 10 Oct 2025 10:42 PM IST
सार

शीर्ष रैंकिंग वाली सबालेंका ने एक घंटे 25 मिनट तक चले मैच में तीन बार रयबाकिना की सर्विस तोड़ी और इस सत्र में 11वीं बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इगा स्वियातेक शुक्रवार को जैस्मीन पाओलिनी से सीधे सेटों में उलटफेर का शिकार हो गईं।

विज्ञापन
Wuhan Open 2025: Sabalenka wins 20th consecutive time in Wuhan, Paolini upsets Swiatek
आर्यना सबालेंका - फोटो : Sabalenka X Account

विस्तार

आर्यना सबालेंका ने वुहान में अपनी जीत का सिलसिला 20 मैचों तक बढ़ाते हुए शुक्रवार को आठवीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना को 6-3, 6-3 से हराकर डब्ल्यूटीए 1000-स्तरीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अमेरिकी ओपन चैंपियन ने 2018, 2019 और पिछले साल चीन के इस शहर में वापसी पर वुहान ओपन का खिताब जीता था।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में पहुंचीं सबालेंका
शीर्ष रैंकिंग वाली सबालेंका ने एक घंटे 25 मिनट तक चले मैच में तीन बार रयबाकिना की सर्विस तोड़ी और इस सत्र में 11वीं बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इगा स्वियातेक शुक्रवार को जैस्मीन पाओलिनी से सीधे सेटों में उलटफेर का शिकार हो गईं। पाओलिनी ने 65 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में दूसरी रैंकिंग वाली स्वियातेक को 6-1, 6-2 से हराया। पाओलिनी की यह स्वियातेक पर पहली जीत है।
विज्ञापन


पाओलिनी का सेमीफाइनल में गाफ से मुकाबला
पाओलिनी के सामने सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गाफ की चुनौती होगी। गाफ को भी अंतिम चार में पहुंचने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने लॉरा सीजमंड पर 6-3, 6-0 की जीत के साथ लगातार दूसरे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सबालेंका सेमीफाइनल में छठी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला से भिड़ेंगी। पेगुला ने कैटरीना सिनियाकोवा के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बावजूद 2-6, 6-0, 6-3 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed