फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wrestling Star Sushil Kumar the most searched athlete

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए पहलवान सुशील

Tue, 05 Aug 2014 05:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Aug 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
Wrestling Star Sushil Kumar the most searched athlete

20वें राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय एथलीट रहे।

विज्ञापन



क्रिकेट के इस दीवाने देश में सुशील की यह लोकप्रियता दिखाती है कि उनके प्रशंसकों की संख्या कम नहीं है। ग्लासगो में भारतीय पहलवानों ने कुल 13 पदक जीते थे जिसमें से पांच गोल्ड मेडल थे।
विज्ञापन


बैडमिंटन बना पसंदीदा खेल
गूगल ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि बैडमिंटन भारतीय प्रशंसकों के लिए ऑनलाइन पर सर्वाधिक पसंद किए जाने वाला खेल रहा।

बैडमिंटन में प्रशंसकों ने 32 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत को पुरुष एकल में गोल्ड मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी पी कश्यप को सर्वाधिक सर्च किया।

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान गूगल पर बैडमिंटन के बाद भारतीय प्रशंसकों ने मुक्केबाजी और फिर कुश्ती को सर्वाधिक सर्च किया। इन खेलों के बाद प्रशंसकों ने शूटिंग को सर्वाधिक प्राथमिकता दी। शूटिंग में भारत ने 4 गोल्ड समेत कुल 18 पदक हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा ने यहां स्वर्ण पर निशाना साधा। इनके अलावा प्रशंसकों ने मुक्केबाज विजेंदर सिंह, पहलवान योगेश्वर दत्त और एथलीट विकास गौड़ा को भी सर्च किया।

घर के बने खाने के साथ जश्न मनाएंगे मनदीप
अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में 68 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीतने वाले मुक्केबाज मनदीप घर में बने खाने के साथ अपने शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाना चाहते है। मुक्केबाज को जल्द ही अगले महीने से शुरू होने वाले एशियन गेम्स की तैयारियों के लिए ट्रेनिंग कैंप में शिरकत करना है।


ग्लासगो में शिरकत करने के बाद मंगलवार सुबह स्वदेश लौटे 21 वर्षीय मनदीप ने कहा, "मैं जल्दी घर लौटना चाहता हूं और अपनी मां के हाथों से बने खाने का लुत्फ उठाना चाहता हूं जिसकी मै लंबे समय से कमी महसूस कर रहा था। मुझे जल्द ही वापस पटियाला लौटना है जहां हमें 9 अगस्त से कोरिया में शुरू होने एशियन गेम्स की तैयारियां करनी हैं। मैं जल्द से जल्द ट्रेनिंग शुरू करना चाहता हूं क्योंकि अगली चुनौती ज्यादा दूर नहीं है।। मैं इस बार फाइनल में मिली हार को जीत में तब्दील करना चाहता हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed