फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wrestling: Charges framed vs Brij Bhushan, Sakshi Malik said- big victory for women wrestlers, Bajrang Punia

Wrestling: बृजभूषण पर आरोप तय, साक्षी बोलीं- यह महिला पहलवानों के लिए बड़ी जीत है, बजरंग ने कही यह बात

Fri, 10 May 2024 11:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 May 2024 11:12 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'बृजभूषण पर आरोप तय हो गये हैं। माननीय अदालत का धन्यवाद।' उन्होंने लिखा- महिला पहलवानों के संघर्ष की बहुत बड़ी जीत है।

विज्ञापन
Wrestling: Charges framed vs Brij Bhushan, Sakshi Malik said- big victory for women wrestlers, Bajrang Punia
विनेश, बजरंग और साक्षी - फोटो : PTI

विस्तार

स्टार पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को पूर्व डब्ल्यूएफआई (भारतीय कुश्ती महासंघ) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप तय करने के दिल्ली की अदालत के फैसले का स्वागत किया और इसे देश की महिला पहलवानों के लिए एक बड़ी जीत बताया।
विज्ञापन

दिल्ली की एक अदालत ने छह बार के सांसद सिंह के खिलाफ मामले में धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना) और भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'बृजभूषण पर आरोप तय हो गये हैं। माननीय अदालत का धन्यवाद।' उन्होंने लिखा- महिला पहलवानों के संघर्ष की बहुत बड़ी जीत है।  देश की बेटियों को इतने कठिन समय से गुजरना पड़ा है, पर यह फ़ैसला राहत देगा। जिन लोगों ने महिला पहलवानों को ट्रोल किया था उनको भी शर्म आनी चाहिए। सत्यमेव जयते।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- माननीय न्यायालय ने बृज भूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय किए हैं। हम माननीय अदालत का धन्यवाद करते हैं। हाल ही में खेल से संन्यास लेने वाली साक्षी ने कहा- हमें कई रात गर्मी बारिश में सड़क पर सोना पड़ा, अपना अच्छा खासा करियर त्यागना पड़ा, तब जाके आज न्याय की लड़ाई में कुछ कदम आगे बढ़ पाएं हैं।

उन्होंने कहा- जिन लोगों ने प्यार और आशीर्वाद दिया उनका दिल से आभार और जिन्होंने ‘ट्रॉलिंग’ और घटिया बातें की, भगवान उनका भी भला करे। भारत माता की जय। साक्षी, बजरंग और विनेश फोगाट की तिकड़ी लगभग एक साल तक राष्ट्रीय राजधानी के जंतर मंतर पर पिछले साल लंबे समय तक चले विरोध प्रदर्शन के प्रमुख चेहरे थे।

दिल्ली पुलिस ने छह बार के सांसद सिंह के खिलाफ मामले में 15 जून को धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 354 ए (यौन उत्पीड़न), 354 डी (पीछा करना) और भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप पत्र दायर किया था। अदालत 21 मई को औपचारिक रूप से आरोप तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed