{"_id":"6461182aa65286181803563a","slug":"wrestlers-protest-wrestlers-will-request-bjp-women-mps-to-support-them-will-send-letters-to-everyone-s-homes-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wrestlers Protest: भाजपा महिला सांसदों से साथ देने की गुहार लगाएंगे पहलवान, सभी के घर भेजेंगे पत्र","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wrestlers Protest: भाजपा महिला सांसदों से साथ देने की गुहार लगाएंगे पहलवान, सभी के घर भेजेंगे पत्र
Sun, 14 May 2023 10:49 PM IST
शक्तिराज सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 14 May 2023 10:49 PM IST
सार
विनेश ने कहा सभी भाजपा महिला सांसदों के घर पत्र भेजकर उनसे समर्थन मांगा जाएगा। हम भी उनकी बेटियां हैं, उन्हें इस लड़ाई में हमारा साथ देना चाहिए।
विज्ञापन
साक्षी, विनेश और संगीता
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाले पहलवान अब अपनी लड़ाई में साथ खड़े होने के लिए भाजपा महिला सांसदों से गुहार लगाएंगे। विनेश फोगाट ने रविवार को कहा कि उनके धरने को जंतर-मंतर पर चलते हुए 22 दिन हो गए, लेकिन किसी भी भाजपा महिला सांसद ने उनका साथ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि हम भी उनकी बेटियां उन्हें हमारे साथ आकर इस लड़ाई में साथ देना चाहिए। विनेश ने कहा कि उन्होंने फैसला लिया है कि वे सभी भाजपा महिला सांसदों को इस न्याय की लड़ाई साथ देने के लिए उनके घर पर खुला आमंत्रण पत्र भेजेंगी, साथ ही उन्हें ईमेल भी करेंगी।
भाजपा सांसदों को लिखा बनें उनकी आवाज
पहलवानों की ओर से केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी समेत 43 भाजपा सांसदों को लिखा गया है कि सत्ता पक्षा की महिला सांसद होने के नाते उन्हें उनसे काफी उम्मीदें हैं। वे उनसे उनकी सहायता करने और उनकी आवाज बनने के साथ उनका सम्मान बचाने की प्रार्थना कर रही हैं। महिला पहलवानों ने भाजपा की महिला सांसदों को अंत में लिखा है कि वे अपना समय निकालकर जंतर-मंतर पर आएं और उन्हें रास्ता दिखाएं। विनेश ने कहा कि वे साथी पहलवानों के जरिए इस पत्र को उनके घरों तक पहुंचाएंगी।
जिला मुख्यालय जाने की भी की अपील
वहीं साक्षी मलिक ने देशवासियों से अपील की कि 16 मई को पूरे देश के लोग अपने जिला मुख्यालय में जाकर उनके समर्थन में एक ज्ञापन दें। इससे उनके धरने को समर्थन मिलेगा। उल्लेखनीय है कि जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने 21 मई तक उन्हें न्याय दिलाने का समय दे रखा है। पहलवान कह चुके हैं वरना इसके बाद वे कोई बड़ा फैसला लेंगे।