{"_id":"645380cfe1246bee5801b69c","slug":"wrestlers-protest-credibility-came-under-fire-meenakshi-lekhi-target-on-aap-leaders-wrestler-protest-2023-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wrestlers Protest: 'धरने की विश्वसनीयता पर आंच आई', पहलवानों के मसले पर मिनाक्षी लेखी का AAP नेताओं पर निशाना","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wrestlers Protest: 'धरने की विश्वसनीयता पर आंच आई', पहलवानों के मसले पर मिनाक्षी लेखी का AAP नेताओं पर निशाना
Thu, 04 May 2023 03:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 04 May 2023 03:25 PM IST
सार
दिल्ली में भारी बारिश की वजह से पहलवान जमीन पर नहीं सो सकते थे। ऐसे में आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती पहलवानों के लिए बेड लेकर पहुंचे थे। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी हाल ही में पहलवानों से मुलाकात की थी और उन्हें अपना समर्थन दिया था। मीनाक्षी लेखी ने अपने बयान के जरिये आम आदमी पार्टी पर ही निशाना साधा है।
विज्ञापन
मीनाक्षी लेखी ने पहलवानों के धरने पर बयान दिया है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपी नेताओं के जंतर-मंतर पहुंच पहलवानों के प्रदर्शन का समर्थन करने से इस धरने की विश्वनीयता को आंच पहुंची है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सरकार पहलवानों और महिलाओं के मामले में बहुत संजीदगी से काम कर रही है।
विज्ञापन
मिनाक्षी लेखी ने क्या कहा?
उन्होंने कहा- मामले की जांच के लिए दो समिति भी बनी है। जांच जारी है और एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। नियमानुसार जो कुछ भी होना चाहिए, हम कर रहे हैं। दरअसल, बुधवार देर रात जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिस कर्मियों के बीच झड़प हो गई थी, जिसके कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर में चोटें आईं।
दिल्ली में भारी बारिश की वजह से पहलवान जमीन पर नहीं सो सकते थे। ऐसे में आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती पहलवानों के लिए बेड लेकर पहुंचे थे। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी हाल ही में पहलवानों से मुलाकात की थी और उन्हें अपना समर्थन दिया था। मीनाक्षी लेखी ने अपने बयान के जरिये आम आदमी पार्टी पर ही निशाना साधा है।
दिल्ली में भारी बारिश की वजह से पहलवान जमीन पर नहीं सो सकते थे। ऐसे में आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती पहलवानों के लिए बेड लेकर पहुंचे थे। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी हाल ही में पहलवानों से मुलाकात की थी और उन्हें अपना समर्थन दिया था। मीनाक्षी लेखी ने अपने बयान के जरिये आम आदमी पार्टी पर ही निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिनाक्षी लेखी का सीएम केजरीवाल पर निशाना
मिनाश्री लेखी ने कहा- क्या होता है, जब ईडी में फंसे हुए, राजस्व घोटाले में फंसे हुए, 45 करोड़ के शीशमहल में फंसे हुए लोग ऐसे धरने में पहुंचते हैं तो धरने की विश्वसनीयता पर आंच आती है। मामले की गंभरता हल्की होती है।
भाजपा ने दिल्ली की अब खत्म की जा चुकी आबकारी नीति और केजरीवाल के सरकारी आवास के सौंदर्यीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च होने के मामले में AAP सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी ने यह दावा भी किया है कि दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने हाल ही में आप के कुछ नेताओं के साथ एक बैठक की थी, जिसमें 100 लोगों के लिए पगड़ी और पहलवानों के लिए मैट खरीदे जाने का फैसला लिया गया था। साथ ही उनके लिए ‘वाटरप्रुफ टेंट’ की व्यवस्था का इंतजाम किया जाना भी तय किया गया था।

सोमनाथ भारती पर बोलीं मिनाक्षी लेखी
मिनाक्षी लेखी ने कहा- जब इस तरह की गतिविधियों का राजनीतिकरण होता है, ऐसे लोग जो खुद ही साख गवां चुके हैं, जाकर धरने में बैठते हैं, तो उसकी विश्वसनीयता पर थोड़ा असर पड़ता है। लेखी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने अपने आवास के सौंदर्यीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च कर अपने लिए किसी सेवेन स्टार होटल की व्यवस्था करके कई गलतियां की हैं।
आप नेता सोमनाथ भारती द्वारा खिलाड़ियों के लिए बेड की व्यवस्था किए जाने से हुए विवाद के बारे में पूछे जाने पर लेखी ने कहा- जिस इंसान पर पत्नी के साथ घरलू हिंसा का आरोप है, ऐसे लोग जब भ्रष्टाचार का जवाब देने की बजाय वहां पहुंचेंगे और वह भी तब जब कार्रवाई हो रही है, तो विश्वनीयता पर आंच आएगी।

बुधवार को पहलवान-पुलिस में हुई थी झड़प
सुप्रीम कोर्ट का फैसला तब आया है, जब जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई है। जंतर-मंतर पर बुधवार देर रात हुई झड़प में पहलवान राकेश यादव और विनेश फोगाट के भाई दुष्यंत को चोटें आईं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि पहलवानों पर बल प्रयोग नहीं किया गया और पांच पुलिसवाले भी घायल हुए हैं।
लगातार 12 दिन से धरना दे रहे पहलवानों ने झड़प के बाद कहा कि वे सभी पदक और पुरस्कार भारत सरकार को लौटा देंगे। गुरुवार को पहलवानों से मिलने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, किसान और खाप नेता पहुंचे हैं।
पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की थी।