फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World Wrestling Validates IOA Temporary Committee, operation of wrestling in the country clear

Wrestling: विश्व कुश्ती ने आईओए अस्थायी समिति को हरी झंडी दी, देश में कुश्ती के संचालन का रास्ता साफ

Wed, 03 May 2023 10:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 03 May 2023 10:53 PM IST
सार

खेल मंत्रालय की ओर से भारतीय कुश्ती संघ के सात मई को होने वाले चुनाव को रद्द किए जाने के बाद यूडब्ल्यूडब्ल्यू को कुश्ती संघ ने सरकारी हस्तक्षेप की शिकायत की थी।

विज्ञापन
World Wrestling Validates IOA Temporary Committee, operation of wrestling in the country clear
ioa

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अस्थायी समिति की ओर से देश में कुश्ती के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने आईओए को इसके लिए हरी झंडी दे दी है। खेल मंत्रालय की ओर से भारतीय कुश्ती संघ के सात मई को होने वाले चुनाव को रद्द किए जाने के बाद यूडब्ल्यूडब्ल्यू को कुश्ती संघ ने सरकारी हस्तक्षेप की शिकायत की थी। इसके बाद यूडब्ल्यूडब्ल्यू के अध्यक्ष नेनाद लालोविच ने आईओए और अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से जवाब मांगा था कि भारत में कुश्ती को कौन चला रहा है?
विज्ञापन


पहलवानों के धरने के कारण कुश्ती को लेकर भारत में बनीं स्थितियों पर यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने चिंता भी जताई। इसके बाद आईओए ने विश्व कुश्ती को सारी स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि कुश्ती के संचालन के लिए तीन सदस्यीय अस्थायी समिति का गठन किया गया है। यह समिति 45 दिन के अंदर कुश्ती संघ के नए चुनाव कराएगी। आईओए ने विश्व कुश्ती से ताजा हालातों को देखते हुए कुश्ती के संचालन की अनुमति मांगी, जिसे उसने मंगलवार की रात मंजूरी प्रदान कर दी। बिना विश्व कुश्ती की मंजूरी के अस्थायी समिति कार्यभार नहीं संभाल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed