फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World Wrestling Championships: Olympic and Commonwealth Games Medallist Ravi Dahiya Out Of Medal Contention

Wrestling Championship: टूर्नामेंट से बाहर हुए CWG गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान रवि दहिया, नवीन कांस्य के लिए खेलेंगे

Fri, 16 Sep 2022 09:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 Sep 2022 09:52 PM IST
सार

रवि दहिया को बिना किसी मेडल के ही वापस लौटना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें हराने वाले उज्बेक पहलवान को क्वार्टर फाइनल में अल्बेनिया के पहलवान जेलिमखान अबाकारोव ने हरा दिया। इस वजह से रवि रेपचेज राउंड भी नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन
World Wrestling Championships: Olympic and Commonwealth Games Medallist Ravi Dahiya Out Of Medal Contention
रवि दहिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेलग्रेड में खेले जा रहे वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप्स में शुक्रवार को भारत को बड़ा झटका लगा। ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट और कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान रवि दहिया 57 किलोग्राम वर्ग में प्री-क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वर्ल्ड नंबर-2 दहिया को उज्बेकिस्तान के पहलवान गुलोमजोन अब्दुल्लाएव ने तकनीकी दक्षता के आधार पर 10-0 से हरा दिया।
विज्ञापन


रवि दहिया को बिना किसी मेडल के ही वापस लौटना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें हराने वाले उज्बेक पहलवान को क्वार्टर फाइनल में अल्बेनिया के पहलवान जेलिमखान अबाकारोव ने हरा दिया। इस वजह से रवि रेपचेज राउंड भी नहीं खेल पाएंगे। रविया ने क्वालिफिकेशन राउंड में रोमानिया के राजवान मारियन कोवाक्स को तकनीकी दक्षता के आधारा पर 10-0 से हराया था। वर्ल्ड नंबर-2 दहिया वर्ल्ड नंबर-30 अब्दुल्लाएव से पहले भी कई बार हार चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान नवीन ब्रॉन्ज मेडल मैच में किर्गिस्तान के अर्नाजार अकमातालिएव से भिड़ेंगे। रेपचेज में नवीन का सामना कजाखस्तान के सिर्बाज तलगत से हुआ। इस मैच को नवीन ने 11-3 से जीत लिया। इसके बाद अगले मैच में उज्बेकिस्तान के ल्यास बेकबुलातोव इंजरी की वजह से नहीं खेल सके। ऐसे में नवीन को वॉकओवर दिया गया और वह ब्रॉन्ज मेडल मैच में पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बेलग्रेड में चल रहे वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। उनका यह वर्ल्ड चैंपियनशिप में दूसरा पदक रहा। इससे पहले उन्होंने नूर सुल्तान वर्ल्ड चैंपियनशिप 2018 में भी कांस्य पदक ही जीता था। विनेश दो विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। उन्होंने 53 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वीडन की जोना मालमग्रेन को 8-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed