फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World Wrestling Championship: Wrestler Bajrang Punia wins bronze, India ends campaign with two medals

World Wrestling Championship: पहलवान बजंरग पूनिया ने जीता कांस्य, भारत ने दो पदकों के साथ खत्म किया अभियान

Mon, 19 Sep 2022 03:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 Sep 2022 03:31 PM IST
सार

बजरंग पूनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया है। यह विश्व कुश्ति चैंपियनशिप में भारत का दूसरा पदक रहा। इससे पहले विनेश फोगाट ने कांस्य पदक जीता था।  

विज्ञापन
World Wrestling Championship: Wrestler Bajrang Punia wins bronze, India ends campaign with two medals
बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया है। यह विश्व कुश्ति चैंपियनशिप में भारत का दूसरा पदक रहा। इससे पहले महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कांस्य पदक जीता था।  
विज्ञापन


बजरंग ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक के मैच में पुएर्टो रिको के सेबस्टियन रिवेरा को 11-9 से हरा दिया। इससे पहले बजरंग को क्वार्टर फाइनल में यूएसए के जॉन दियाकोमिहालिस ने हराया था। फिर रेपचेज के जरिए बजरंग कांस्य पदक के मैच में पहुंचे और जीत हासिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों खिलाड़ियों को पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग पूनिया ने की जबरदस्त वापसी

रेपचेज के पहले मैच में बजरंग ने आर्मेनिया के वेजगेन तेवान्यान को कड़े टक्कर में हराया। बजरंग ने अपने अभियान की शुरुआत अपने पहले मुकाबले में सिर की चोट के साथ की थी। पूरे टूर्नामेंट में वह कुछ खास नहीं दिखे, लेकिन अपने विरोधियों को मात देने और भारत के लिए पदक जीतने के लिए महत्वपूर्ण क्षणों में अपने अनुभव का इस्तेमाल किया। ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के कांस्य पदक के प्लेऑफ मैच में 6-0 से पीछे चल रहे थे। इसके बाद बजरंग ने वापसी की और 11-9 से जीत हासिल की।

बजंरग का वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में रिकॉर्ड

World Wrestling Championship: Wrestler Bajrang Punia wins bronze, India ends campaign with two medals
बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बजरंग पुनिया का यह चौथा पदक है। बजरंग ने 2013 में कांस्य, 2018 में रजत और 2019 में फिर से कांस्य जीता। बजरंग पुनिया इस वैश्विक आयोजन में चार पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान हैं। भारत ने विश्व कुश्ती अभियान को दो कांस्य पदक के साथ समाप्त किया। बजरंग से पहले विनेश फोगट ने महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

टूर्नामेंट में बाकी भारतीय पहलवानों का हाल

इससे पहले निशा दहिया (68 किग्रा), सागर जगलान (74 किग्रा) और नवीन मलिक (70 किग्रा) कांस्य पदक के करीब आए, लेकिन वे अपने-अपने पदक मुकाबले हार गए। वहीं, ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट और कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रवि दहिया को टूर्नामेंट की शुरुआत में झटका लगा था। वह प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड में हार गए थे। उन्हें विनेश और बजरंग के जैसे रेपेचेज खेलने का मौका भी नहीं मिला। भारत ने चैंपियनशिप के लिए गेको-रोमन, फ्रीस्टाइल और महिला कुश्ती की तीस श्रेणियों में कुल तीस पहलवान भेजे थे और सिर्फ दो पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed