{"_id":"58f830984f1c1b387447384a","slug":"world-no-2-tennis-superstar-serena-williams-is-confirms-pregnancy","type":"story","status":"publish","title_hn":" मां बनने जा रही हैं सेरेना विलियम्स, पर अभी खेलती रहेंगी टेनिस","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
मां बनने जा रही हैं सेरेना विलियम्स, पर अभी खेलती रहेंगी टेनिस
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
Updated Thu, 20 Apr 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं महिला टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स प्रेग्नेंट हैं और वह 2017 के सभी टूर्नामेंट से खुद को हटाने जा रही हैं। । इस बात की जानकारी बुधवार को सेरेना के प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने लिखा कि 'मुझे यह सुनिश्चित करने में खुशी है कि सेरेना मां बनने वाली हैं।'
विज्ञापन
हालांकि सेरेना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने बुधवार को स्नैपचैट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह पीले रंग का स्वीमसूट पहने हुए हैं। फोटो में सेरेना एक मिरर के सामने खड़ी दिख रही हैं। दुनिया की दूसरे नंबर की महिला टेनिस स्टार सेरेना ने तस्वीर के कैप्शन लिखा, '20 हफ्ते'। इस पोस्ट को सेरेना ने बाद में डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 35 साल की सेरेना ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर 23वां ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम किया था।