फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World Championship: Srikanth did not get Spain visa, difficult to play in World Championship

World Championship: श्रीकांत को नहीं मिला स्पेन का वीजा, विश्व चैंपियनशिप में खेलना मुश्किल

Wed, 08 Dec 2021 11:31 PM IST
स्वप्निल शशांक हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Dec 2021 11:31 PM IST
सार

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया बृहस्पतिवार को फिर कोशिश करेगा। दिक्कत यह है कि श्रीकांत को दो दिन पहले स्पेन पहुंचना है। वहां उन्हें कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही बायो बबल में प्रवेश करना है।

विज्ञापन
World Championship: Srikanth did not get Spain visa, difficult to play in World Championship
किदांबी श्रीकांत - फोटो : PTI

विस्तार

देश के नंबर एक शटलर किदांबी श्रीकांत की स्पेन में 12 से 19 दिसंबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भागीदारी मुश्किल में पड़ गई है। चैंपियनशिप शुरू होने में चार दिन बचे हैं और श्रीकांत और उनके फिजियो एस शिवालेंका व इंडोनेशियाई कोच ड्वी क्रिस्टियावन को वीजा नहीं मिला है। 
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप से इंडोनेशियाई के नाम वापस लेने के बाद स्टार शटलरों को टूर्नामेंट में बनाए रखने की कोशिश कर रहे आयोजकों ने भी श्रीकांत को वीजा देने के लिए स्पेनिश दूतावास को लिखा है। श्रीकांत सितंबर से यूरोप और इंडोनेशिया में हो रहे टूर्नामेंटों में खेलने में व्यस्त थे। 
विज्ञापन


उनके पास शेनेगन (इंग्लैंड को छोड़ पूरे यूरोप में भ्रमण का) वीजा नहीं था। टूर्नामेंटों के दौरान बायो बबल में रहने के कारण वह यूरोप और इंडोनेशियाई में वीजा नहीं लगवा पाए। बाली में विश्व टूर फाइनल्स खत्म होते ही श्रीकांत कोच, फीजियो के साथ चार सितंबर को वापस लौटै। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया बृहस्पतिवार को फिर कोशिश करेगा। दिक्कत यह है कि श्रीकांत को दो दिन पहले स्पेन पहुंचना है। वहां उन्हें कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही बायो बबल में प्रवेश करना है।


सिंधू व लक्ष्य इंडोनेशिया से सीधे स्पेन गए
पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन, सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, अश्वनी पोनप्पा, एन सिक्की रेड्डी के पास शेनेगन वीजा था। इसके चलते ये सभी बाली से ही स्पेन के लिए रवाना हो गए। अरुण जॉर्ज और पूजा दो अन्य शटलर हैं जिन्हें स्पेन का वीजा नहीं मिला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed