फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World champion D Gukesh impressive win over Magnus Carlsen in Super United Rapid and blitz chess tournament

Chess: विश्व चैंपियन गुकेश ने दी नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को मात, छठे दौर में हराया; लगातार दूसरी जीत दर्ज की

Fri, 04 Jul 2025 08:22 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जागरेब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जागरेब Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Jul 2025 08:22 AM IST
सार

पहले दिन तीन में से दो मैच जीतने वाले गुकेश ने चौथे और पांचवें दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को हराया था। वह 10 अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष बढ़त पर आ गए हैं।

विज्ञापन
World champion D Gukesh impressive win over Magnus Carlsen in Super United Rapid and blitz chess tournament
डी गुकेश - फोटो : PTI

विस्तार

विश्व शतरंज चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने ग्रैंड शतरंज टूर रैपिड 2025 के जागरेब चरण में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को काले मोहरों के साथ छठे राउंड में हरा दिया। वह 10 अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष बढ़त पर आ गए हैं।
विज्ञापन


पहले दिन तीन में से दो मैच जीतने वाले गुकेश ने चौथे और पांचवें दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को हराया था। यह गुकेश की कार्लसन पर लगातार दूसरी जीत है। पिछले महीने उन्होंने कार्लसन को नार्वे शतरंज में हराया था। गुकेश को पहले मुकाबले में पोलैंड के डूडा ने 59 चालों में मात दी। इसके बाद गुकेश ने वापसी की। उन्होंने फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा और हमवतन प्रज्ञानंद को मात दी।
विज्ञापन


गुकेश की यह टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत है और अब उनके 12 में से 10 अंक हो गए हैं। रैपिड वर्ग में तीन दौर बाकी है और गुकेश को पोलैंड के डुडा जान क्रिस्टोफ पर दो अंक की बढ]त है। अमेरिका के वेसली सो सात अंक लेकर तीसरे स्थान पर है, जबकि कार्लसन, नीदरलैंड के अनीश गिरी और स्थानीय खिलाड़ी इवान सारिच उनसे एक अंक पीछे हैं। आर प्रज्ञानंद और अमेरिका के फेबियानो कारूआना पांच अंक लेकर सातवें स्थान पर हैं। फ्रांस के अलीरजा फिरोजा नौवे और उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव 10वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed