फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World Athletics Championships: Odisha CM announces Rs 25 lakh reward for javelin star Kishore Jena

World Championships: पांचवें स्थान पर रहे किशोर जेना पर पैसों की बारिश, ओडिशा के CM पटनायक 25 लाख रुपये देंगे

Mon, 28 Aug 2023 06:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Aug 2023 06:11 PM IST
सार

किशोर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले ओडिशा के पहले एथलीट हैं। रविवार को उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में 84.77 मीटर का थ्रो किया था।

विज्ञापन
World Athletics Championships: Odisha CM announces Rs 25 lakh reward for javelin star Kishore Jena
किशोर जेना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का झंडा बुलंद करने वाले जेवलिन थ्रोअर किशोर जेना पर भी पैसों की बरसात हुई है। किशोर कोई पदक जीतने में तो कामयाब नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने टॉप-पांच में जगह बनाई। भारत के तीन एथलीट्स टॉप छह में रहे थे। नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण जीता, जबकि किशोर पांचवें और डीपी मनु छठे स्थान पर रहे थे। यह भारतीय जेवलिन थ्रो के इतिहास में एक गौरवपूर्ण क्षण था।
विज्ञापन

इसके बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को किशोर जेना के लिए 25 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की। किशोर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले ओडिशा के पहले एथलीट हैं। रविवार को उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में 84.77 मीटर का थ्रो किया था। यह उनका जेवलिन थ्रो में पर्सनल बेस्ट भी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

World Athletics Championships: Odisha CM announces Rs 25 lakh reward for javelin star Kishore Jena
किशोर जेना - फोटो : सोशल मीडिया
नवीन पटनायक ने कहा, "बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में किशोर जेना की उल्लेखनीय यात्रा और असाधारण प्रदर्शन ने न केवल हमारे राज्य और राष्ट्र को गौरव दिलाया है, बल्कि आने वाले वर्षों में कई एथलीटों को प्रेरित भी करेगा। इस चैंपियनशिप में उनकी भागीदारी न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि का प्रतिनिधित्व करती है, बल्कि ओडिशा की खेल भावना और प्रतिभा को भी दर्शाती है।"
विज्ञापन

इससे पहले नीरज ने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। वहीं, चेक रिपब्लिक के जाकुब वेदलेच ने 86.67 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ कांस्य पदक पर निशाना साधा। किशोर के अलावा डीपी मनु ने 84.14 मीटर का बेस्ट थ्रो किया। 

ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और डायमंड लीग में चैंपियन बनने वाले नीरज के पास इस टूर्नामेंट से पहले सिर्फ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ही स्वर्ण पदक नहीं था, लेकिन अब उनकी झोली में इसका स्वर्ण पदक भी है। नीरज के छह अटेम्प्ट फाउल, 88.17 मीटर, 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के रहे। नीरज 2024 पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण जीतने के प्रबल दावेदार होंगे।

Javelin thrower Jena gets visa appointment; could still compete at World  Athletics Championships - Sportstar
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed