फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   World Athletics Championships 2022 Neeraj Chopra and Rohit Yadav javelin throw final scores and results in USA

World Athletics Championships: नीरज ने रजत जीतकर रचा इतिहास, टूर्नामेंट में यह पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने

Sun, 24 Jul 2022 12:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यूजीन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यूजीन Published by: रोहित राज Updated Sun, 24 Jul 2022 12:52 PM IST
सार

World Athletics Championships 2022: नीरज ने पदक जीतकर रिकॉर्ड बना दिया। नीरज ने चौथे राउंड में 88.13 मीटर दूर भाला फेंकर रजत अपने नाम किया। भारत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 साल बाद कोई पदक जीता है। इससे पहले 2003 में अंज बॉबी जॉर्ज ने पदक दिलाया था। 

विज्ञापन
World Athletics Championships 2022 Neeraj Chopra and Rohit Yadav javelin throw final scores and results in USA
नीरज चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के यूजीन में भारत के स्टार भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने रविवार (24 जुलाई) को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर लिया। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं। साथ ही इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। भारत ने इस प्रतियोगिता में 19 साल बाद पदक जीता है। इससे पहले महिलाओं में दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था। नीरज ने चौथे राउंड में 88.13 मीटर दूर भाला फेंकर रजत अपने नाम किया।
विज्ञापन


नीरज ने लगातार प्रदर्शन को सुधारा
ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा पहले प्रयास में फेल हो गए थे। उनके पहले थ्रो को फाउल घोषित किया गया था। उसके बाद चोपड़ा ने दूसरे राउंड में 82.39 मीटर दूर भाला फेंका। नीरज के प्रतिद्वंद्वी ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने पहले प्रयास में 90.21 मीटर और दूसरे राउंड में 90.46 दूर भाला फेंककर नीरज पर दबाव बना दिया था। इसके बाद नीरज ने तीसरे और चौथे राउंड में लगातार अपने प्रदर्शन को सुधारा। वह तीसरे राउंड में 86.37 और चौथे राउंड में 88.13 मीटर दूर भाला फेंकने में सफल रहे। नीरज पांचवें राउंड में फेल हो गए। पीटर्स 90.54 मीटर की दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब हुए। चेक गणराज्य के जाकुब वादलेज्च 88.09 स्कोर के साथ कांस्य जीतने में सफल हुए।
विज्ञापन

 
फाइनल में नीरज का प्रदर्शन
पहला राउंड फाउल
दूसरा राउंड 82.39
तीसरा राउंड 86.37
चौथा राउंड 88.13
पांचवां राउंड फाउल
छठा राउंड फाउल


जेवलिन थ्रो फाइनल का स्कोर
विज्ञापन
विज्ञापन

World Athletics Championships 2022 Neeraj Chopra and Rohit Yadav javelin throw final scores and results in USA
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रतियोगिता में शामिल दूसरे भारतीय खिलाड़ी रोहित यादव ने फाइनल में 10वां स्थान हासिल किया। वह तीसरे राउंड के बाद बाहर हो गए। उन्होंने पहले राउंड में 77.96,  दूसरे राउंड में 78.05 और तीसरे राउंड में 78.72 मीटर दूर भाला फेंका।

फाइनल से पहले नीरज का प्रदर्शन
प्रतियोगिता में नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 88.39 मीटर की दूरी तय की और फाइनल में जगह बनाई थी। दूसरी ओर, रोहित ने 80.42 मीटर की दूरी तय की थी। नीरज और रोहित दोनों क्वालिफाइंग राउंड के स्कोर को पार नहीं कर पाए। हालांकि, नीरज ने रजत तो जीत लिया, लेकिन रोहित को खाली हाथ लौटना पड़ा।

World Athletics Championships 2022 Neeraj Chopra and Rohit Yadav javelin throw final scores and results in USA
नीरज चोपड़ा और राहुल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल में 12 खिलाड़ी
इस प्रतियोगिता में 24 साल के नीरज के अलावा 34 अन्य एथलीट शामिल हुए थे। सभी को दो ग्रुप में रखा गया था। नीरज पहले ग्रुप में थे और रोहित को ग्रुप बी में रखा गया था। नीरज ने अपने करियर का तीसरा बेस्ट थ्रो करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। नीरज और रोहित सहित कुल 12 खिलाड़ियों ने फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। चेक गणराज्य के जाकुब वादलेज्च ने भी पहली ही कोशिश में 85.23 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई थी।

फाइनल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट


सीजन में नीरज का शानदार फॉर्म
इस सीजन में चोपड़ा ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने दो बार अपना व्यक्तिगत श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 जून को फिनलैंड के पावो नूरमी में 89.30 मीटर भाला फेंका और स्टाकहोम डायमंड लीग में 30 जून को 89.94 मीटर का प्रदर्शन किया। वह 90 मीटर से महज छह सेंटीमीटर चूक गए। इस दौरान उन्होंने फिनलैंड में कुओरताने में 86.69 मीटर के साथ खिताब जीता। अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत जीतकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed