फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Winter Olympics: Norway won two gold on day one, Pechstein oldest player to play Olympics at 49

Winter Olympics: नार्वे ने पहले ही दिन जीते दो स्वर्ण, 49 साल की पेचस्टीन ओलंपिक खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

Sat, 05 Feb 2022 11:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 05 Feb 2022 11:46 PM IST
सार

49 साल की पेचस्टीन भी इस स्पर्धा में भाग ले रही थी। ओलंपिक (शीतकालीन) इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने वाली पेचस्टीन आखिरी स्थान पर रही।

विज्ञापन
Winter Olympics: Norway won two gold on day one, Pechstein oldest player to play Olympics at 49
49 साल की पेचस्टीन ने भी लिया हिस्सा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नार्वे ने शीतकालीन ओलंपिक में अपना दबदबा कायम रखते हुए पदक स्पर्धा के पहले दिन दो स्वर्ण पदक जीतकर शानदार शुरुआत की। दक्षिण कोरिया में 2018 में हुए शीतकालीन ओलंपिक की पदक तालिका में शीर्ष पर रहने वाले नार्वे को क्रॉस-कंट्री स्कीयर थेरेसी जोहौग ने महिलाओं के 15 किलोमीटर स्कीथलॉन में बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन


इसके बाद जोहांस थिंगनेस बोए ने बैथलॉन दौड़ के मिश्रित रिले के अंतिम मीटर में फ्रांस और रूस के प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ कर स्वर्ण पदक जीत कर नार्वे को तालिका में शीर्ष स्थान दिला दिया। जोहांस के पास 10 विश्व चैंपियनशिप खिताब हैं लेकिन ओलंपिक का यह पहला व्यक्तिगत पदक है।
विज्ञापन


आइरीन ने तोड़ा 20 साल पुराना ओलंपिक रिकॉर्ड
नीदरलैंड की आइरीन स्काउटन ने महिलाओं के 3,000 मीटर स्पीड स्केटिंग स्पर्धा में 20 साल पुराने ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बीजिंग खेलों में नीदरलैंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। स्काउटन ने स्पीड स्केटिंग में अंतिम 10 जोड़ियों में स्केटिंग करते हुए तीन मिनट 56.93 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसके साथ ही 2002 के साल्ट लेक सिटी खेल में जर्मनी की क्लाउडिया पेचस्टीन द्वारा कायम तीन मिनट 57.70 सेकंड के पिछले ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इटली की फ्रांसिस्का लोलोब्रिगिडा ने तीन मिनट 58.06 सेकंड के समय के साथ रजत जबकि कनाडा की इसाबेल वेइडमैन (तीन मिनट 58.64 सेकंड) के साथ कांस्य पदक जीता।


49 साल की पेचस्टीन ने भी लिया हिस्सा
खास बात यह है कि 49 साल की पेचस्टीन भी इस स्पर्धा में भाग ले रही थी। ओलंपिक (शीतकालीन) इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने वाली पेचस्टीन आखिरी स्थान पर रही। उन्होंने विजेता से 20 सेकंड से अधिक का समय लिया। वह आठ ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली महिला और सिर्फ दूसरी खिलाड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed