फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wimbledon: Ramkumar and Bhambri out in first round of Wimbledon Qualifiers, disappointing performance by Indian players

Wimbledon: रामकुमार और भांबरी विंबलडन क्वालिफायर के पहले दौर में बाहर, भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन

Wed, 22 Jun 2022 08:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Jun 2022 08:42 AM IST
सार

भांबरी को स्पेन के बर्नाबे जापाटा मिरालेस से 5-7, 1-6 से जबकि रामकुमार को चेक गणराज्य के विट कोप्रिव से 5-7, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। भांबरी ने पहले सेट के शुरू में ब्रेक प्वाइंट लेकर अच्छी शुरुआत की और एक समय वह 5-3 से आगे चल रहे थे।

विज्ञापन
Wimbledon: Ramkumar and Bhambri out in first round of Wimbledon Qualifiers, disappointing performance by Indian players
युकी भांबरी और रामकुमार रामानाथन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के रामकुमार रामनाथन और युकी भांबरी विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग में पुरुष एकल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। इस तरह से भारतीय खिलाड़ियों का ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के एकल के क्वालिफाइंग चरण में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन


भांबरी को स्पेन के बर्नाबे जापाटा मिरालेस से 5-7, 1-6 से जबकि रामकुमार को चेक गणराज्य के विट कोप्रिव से 5-7, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। भांबरी ने पहले सेट के शुरू में ब्रेक प्वाइंट लेकर अच्छी शुरुआत की और एक समय वह 5-3 से आगे चल रहे थे। इतनी अच्छी स्थिति में होने के बावजूद भांबरी ने दो सेट प्वाइंट गंवाए और मिरालेस को वापसी का मौका दिया।
विज्ञापन


मिरालेस ने दूसरे सेट में भी अपना यह प्रदर्शन जारी रखा। भारत के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रामनाथन 19वीं वरीयता प्राप्त कोप्रिव से सीधे सेटों में हार गए। पहला सेट गंवाने के बाद दूसरे सेट में वह 3-1 से आगे थे लेकिन इसके बाद वापसी करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भांबरी और रामनाथन दोनों के बाहर होने के बाद अब भारत से केवल सानिया मिर्जा ही विंबलडन में खेलते हुए दिखेगी। उन्होंने महिला युगल में चेक गणराज्य की लूसी हेराडेका के साथ जोड़ी बनाई है। रोहन बोपन्ना ने इस प्रतियोगिता में नहीं खेलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed