फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wimbledon Mens Singles Final 2024 Djokovic vs Alcaraz Match Highlights Result Report News in Hindi

Wimbledon 2024: विंबलडन के फाइनल में अल्काराज ने जोकोविच को हराया, जीता चौथा ग्रैंडस्लैम खिताब

Sun, 14 Jul 2024 09:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 14 Jul 2024 09:16 PM IST
सार

Djokovic vs Alcaraz Wimbledon Final Highlights 2024 :फाइनल मैच में अल्काराज ने स्टार टेनिस खिलाड़ी जोकोविच को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 7-6 से करारी शिकस्त दी। 36 वर्षीय सर्बियाई स्टार के पास अपनी पिछली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका था। हालांकि, वह इस मौके को भुना नहीं पाए और अल्काराज ग्रैंड स्लैम खिताब का बचाव करने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
Wimbledon Mens Singles Final 2024 Djokovic vs Alcaraz Match Highlights Result Report News in Hindi
अल्काराज - फोटो : विंबलडन (ट्विटर)

विस्तार

टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन 2024 का पुरुष एकल मुकाबला रविवार को सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और स्पेन के कार्लोस अल्काराज के बीच खेला गया। इस मुकाबले में अल्काराज ने सर्बियाई स्टार को सीधे सेटों में हरा दिया। उन्होंने अपने करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। इसके अलावा अपने पिछले ग्रैंड स्लैम खिताब का बचाव किया।
विज्ञापन


अल्काराज ने 6-2, 6-2, 7-6 से जोकोविच को हराया 
फाइनल मैच में अल्काराज ने स्टार टेनिस खिलाड़ी जोकोविच को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 7-6 से करारी शिकस्त दी। 36 वर्षीय सर्बियाई स्टार के पास अपनी पिछली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका था। हालांकि, वह इस मौके को भुना नहीं पाए और अल्काराज ग्रैंड स्लैम खिताब का बचाव करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

Wimbledon Mens Singles Final 2024 Djokovic vs Alcaraz Match Highlights Result Report News in Hindi
अल्काराज-जोकोविच - फोटो : विंबलडन(ट्विटर)
फाइनल में जोकोविच पर हावी रहे अल्काराज
अल्काराज और जोकोविच के बीच खेला गया यह मुकाबला 2.27 घंटे चला। स्पेन के खिलाड़ी ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाया। उन्होंने शुरुआती दो सेट अपने नाम किए। इसके बाद तीसरे सेट में जोकोविच ने वापसी की, लेकिन वह मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाए। 

फाइनल मैच का तीसरा सेट काफी रोमांचक रहा। अल्काराज 5-4 से आगे चल रहे थे, तभी जोकोविच ने जोरदार वापसी करते हुए सेट 6-6 से बराबर करते हुए टाई ब्रेक में पहुंचा दिया। हालांकि, एक बार फिर अल्काराज हावी हुए और 7-4 से सेट अपने नाम कर लिया। उन्होंने 7-6 से तीसरा सेट जीता और खिताब अपने नाम कर लिया।

Wimbledon Mens Singles Final 2024 Djokovic vs Alcaraz Match Highlights Result Report News in Hindi
जोकोविच-अल्काराज - फोटो : विंबलडन (ट्विटर)
अल्काराज ने जीते चार ग्रैंड स्लैम खिताब
सर्बियाई स्टार जोकोविच के लिए स्पेन के युवा खिलाड़ी को हराना आसान नहीं था। अल्काराज ने अब तक चार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेले हैं और दिलचस्प बात यह है कि उन्हें अब तक इसमें हार नहीं मिली है। 21 वर्षीय टेनिस स्टार तीनों तरह के कोर्ट घास, क्ले और हार्ड कोर्ट पर ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहला खिताब 2022 में यूएस ओपन जीता था। इसके बाद 2024 में विंबलडन का फाइनल जीता। इसी साल अल्काराज ने अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब फ्रेंच ओपन जीता। रविवार को उन्होंने विबंलडन का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने इस खिताब पर दूसरी बार कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed