फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wimbledon: Alize Cornet knocks out world number 1 Iga Swiatek in womens singles at wimbledon grand slam, Cornet wins by 6-4, 6-2

Wimbledon: वर्ल्ड नंबर-1 इगा स्विटेक तीसरे राउंड में हारीं, 37वें नंबर की फ्रांस की एलीज कॉर्नेट ने दी शिकस्त

Sat, 02 Jul 2022 10:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Jul 2022 10:57 PM IST
सार

स्विटेक ने हाल ही में फ्रेंच ओपन महिला सिंगल्स का खिताब जीता था। हालांकि, विंबलडन में फ्रांस की 37वीं रैंकिंग वाली कॉर्नेट के खिलाफ उन्होंने कई गलतियां कीं।

विज्ञापन
Wimbledon: Alize Cornet knocks out world number 1 Iga Swiatek in womens singles at wimbledon grand slam, Cornet wins by 6-4, 6-2
इगा स्विटेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विंबलडन 2022 में महिला सिंगल्स के तीसरे राउंड में बड़ा उलटफर देखने को मिला। दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी इगा स्विटेक महिला सिंगल्स के तीसरे दौर से बाहर हो गई हैं। उन्हें वर्ल्ड नंबर-37 फ्रांस की एलीज कॉर्नेट ने 6-4, 6-2 से हरा दिया। इस हार के साथ ही पोलिश विश्व नंबर 1 के लिए 37 मैचों की जीत का सिलसिला समाप्त हो गया।
विज्ञापन


स्विटेक ने हाल ही में फ्रेंच ओपन महिला सिंगल्स का खिताब जीता था। हालांकि, विंबलडन में फ्रांस की 37वीं रैंकिंग वाली कॉर्नेट के खिलाफ उन्होंने कई गलतियां कीं। विंबलडन के नंबर एक कोर्ट पर 1 घंटे 33 मिनट तक चले मैच में स्विटेक ने 33 अप्रत्याशित गलतियां कीं, जबकि कॉर्नेट ने केवल सात बार ऐसा किया।
विज्ञापन


Cornet reprises Andreescu upset at Wimbledon; Ostapenko, Kasatkina set  rematchएलीज कॉर्नेट
विज्ञापन
विज्ञापन


स्विटेक इस साल फरवरी से एक भी मैच नहीं हारी थीं। उन्होंने लगातार छह टूर्नामेंट जीते थे। ऑल इंग्लैंड क्लब में कॉर्नेट का यह पहला आश्चर्यजनक परिणाम नहीं है। कॉर्नेट ग्रास-कोर्ट ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के चौथे दौर में  दूसरी बार पहुंची हैं। इससे पहले उन्होंने 2014 में ऐसा किया था। तब उन्होंने तीसरे राउंड में सेरेना विलियम्स को हराकर बाहर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed