फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Wimbledon 2024: Sachin Tendulkar congratulated Alcaraz on winning the title said now only one will rule tennis

Wimbledon 2024: सचिन तेंदुलकर ने दी अल्काराज को खिताब जीतने पर बधाई, कहा- अब टेनिस पर एक ही राज करेगा..

Sun, 14 Jul 2024 10:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 14 Jul 2024 10:35 PM IST
सार

सर्बियाई स्टार जोकोविच के लिए स्पेन के युवा खिलाड़ी को हराना आसान नहीं था। अल्काराज ने अब तक चार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेले हैं और दिलचस्प बात यह है कि उन्हें अब तक इसमें हार नहीं मिली है।

विज्ञापन
Wimbledon 2024: Sachin Tendulkar congratulated Alcaraz on winning the title said now only one will rule tennis
सचिन-अल्काराज - फोटो : विंबलडन(ट्विटर)

विस्तार

टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन 2024 के पुरुष एकल मुकाबले में अल्काराज ने जोकोविच को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। स्पेन के टेनिस स्टार ने सीधे सेटों में जोकोविच को 6-2, 6-2, 7-6 से करारी शिकस्त दी। अल्काराज की ऐतिहासिक जीत पर क्रिकेट के भगवान ने भी उन्हें बधाई दी। 
विज्ञापन

Wimbledon 2024: Sachin Tendulkar congratulated Alcaraz on winning the title said now only one will rule tennis
जोकोविच-अल्काराज - फोटो : विंबलडन (ट्विटर)
अल्काराज को मिली कामयाबी
इस मुकाबले में अल्काराज ने सर्बियाई स्टार को सीधे सेटों में हरा दिया। उन्होंने अपने करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। इसके अलावा अपने पिछले ग्रैंड स्लैम खिताब का बचाव किया। 36 वर्षीय सर्बियाई स्टार के पास अपनी पिछली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका था। हालांकि, वह इसे भुना नहीं पाए और अल्काराज ग्रैंड स्लैम खिताब का बचाव करने में कायमाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Wimbledon 2024: Sachin Tendulkar congratulated Alcaraz on winning the title said now only one will rule tennis
सचिन-अल्काराज - फोटो : विंबलडन (ट्विटर)
भारत के महान बल्लेबाज ने दी बधाई
अल्काराज को उनको ऐतिहासिक जीत के लिए सचिन तेंदुलकर ने बधाई दी। उन्होंने कहा, "अबसे टेनिस पर एक ही राज करेगा, वो है अल्काराज। विश्व स्तरीय प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सीधे सेटों में
विंबलडन का फाइनल जीतना कोई मजाक नहीं है। उस तरह की गति, शक्ति, प्लेसमेंट और ऊर्जा के साथ, ऐसा लगता है कि आने वाले वर्षों में यह कार्लोस अल्काराज के लिए फायदेमंद होने वाला है। जोकोविच को उनकी शालीनता और जीत और हार में जिस तरह से उन्होंने खुद को पेश किया है, उसके लिए सलाम। मेरे लिए यही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है।"
विज्ञापन

Wimbledon 2024: Sachin Tendulkar congratulated Alcaraz on winning the title said now only one will rule tennis
अल्काराज - फोटो : विंबलडन (ट्विटर)
अल्काराज ने जीते चार ग्रैंड स्लैम खिताब
सर्बियाई स्टार जोकोविच के लिए स्पेन के युवा खिलाड़ी को हराना आसान नहीं था। अल्काराज ने अब तक चार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेले हैं और दिलचस्प बात यह है कि उन्हें अब तक इसमें हार नहीं मिली है। 21 वर्षीय टेनिस स्टार तीनों तरह के कोर्ट घास, क्ले और हार्ड कोर्ट पर ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहला खिताब 2022 में यूएस ओपन जीता था। इसके बाद 2024 में विंबलडन का फाइनल जीता। इसी साल अल्काराज ने अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब फ्रेंच ओपन जीता। रविवार को उन्होंने विबंलडन का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने इस खिताब पर दूसरी बार कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed