{"_id":"66b85ed8576c58b8aa08213a","slug":"who-will-be-the-replacement-for-pr-sreejesh-indian-goalkeeper-gave-the-answer-said-there-is-talent-in-team-2024-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PR Sreejesh: कौन होगा पीआर श्रीजेश का विकल्प? भारतीय गोलकीपर ने खुद दिया जवाब, बोले- टीम में प्रतिभा मौजूद है","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
PR Sreejesh: कौन होगा पीआर श्रीजेश का विकल्प? भारतीय गोलकीपर ने खुद दिया जवाब, बोले- टीम में प्रतिभा मौजूद है
Sun, 11 Aug 2024 12:19 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:19 PM IST
सार
संन्यास के अगले दिन ही हॉकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश को भारत की जूनियर पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर दिग्गज ने खुशी जताई, लेकिन इस बात से वह इस बात से दुखी हैं कि अब वह हॉकी नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
पीआर श्रीजेश
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय हॉकी टीम की दीवार माने जाने वाले दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद संन्यास का एलान कर दिया। अब उन्हें भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। श्रीजेश के बाद कौन उनकी टीम में जगह ले सकता है। इस सवाल का जवाब स्टार खिलाड़ी ने खुद दिया है।
विज्ञापन
पीआर श्रीजेश
- फोटो : PTI
पेरिस ओलंपिक में 36 वर्षीय श्रीजेश ने शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक के मैच में भारत की स्पेन के खिलाफ 2-1 की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इंडिया हाउस में पीटीआई से बात करते हुए दिग्गज गोलकीपर श्रीजेश ने टीम में अपने विकल्प पर चर्चा की। उन्होंने कहा, कोई खालीपन नहीं होगा। मेरी जगह कोई और आएगा। सभी खेलों में ऐसा ही होता है। सचिन तेंदुलकर थे और अब विराट कोहली हैं और कल कोई और उनकी जगह लेगा। इसलिए श्रीजेश कल थे लेकिन कल कोई और आएगा और उनकी जगह लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीआर श्रीजेश
- फोटो : PTI
संन्यास के अगले दिन ही हॉकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश को भारत की जूनियर पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर दिग्गज ने खुशी जताई, लेकिन इस बात से वह इस बात से दुखी हैं कि अब वह हॉकी नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों में उनका जीवन हॉकी के इर्द-गिर्द घूमता रहा है और अब जब वह संन्यास ले चुके हैं तो उन्हें नहीं पता कि वे क्या करेंगे।
पीआर श्रीजेश
- फोटो : PTI
श्रीजेश ने कहा, यह जीवन की कमी खलना जैसे है। मैं हॉकी के अलावा कुछ नहीं जानता। 2002 में जब मैं पहले दिन शिविर में गया था, तब से लेकर अब तक मैं उनके साथ रहा हूं। मुझे नहीं पता कि मुझे किन चीजों की कमी खलेगी, शायद जब मैं घर पहुंचू तो मुझे पता चले। सुबह से ही मैं उनके साथ बाहर रहता हूं – ट्रेनिंग, जिम, मैदान पर – हमेशा एक मजेदार माहौल होता है। उत्साहवर्धक बातचीत, टीम बैठक, आपको उन पर चिल्लाना पड़ता है, यहां तक कि उन्हें बुरा-भला भी कहना पड़ता है।
पीआर श्रीजेश
- फोटो : PTI
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि श्रीजेश जूनियर इंडिया टीम के कोच बनने के लिए तैयार हैं। श्रीजेश ने कहा, मुझे अभी प्रस्ताव मिला है। मैंने भोला सर से बात की है। अब बस घर वापस जाने, अपने परिवार से बात करने और कोई फैसला लेने का समय आ गया है।