फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   "What An Achievement": Gautam Adani Praises India's No. 1 Praggnanandhaa after UzChess Cup Masters win

Praggnanandhaa: 'शानदार उपलब्धि', नंबर-एक भारतीय बनने और उजचेस कप जीतने पर गौतम अदाणी ने प्रज्ञानंद को दी बधाई

Sat, 28 Jun 2025 08:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 28 Jun 2025 08:52 AM IST
सार

इस 19 साल के खिलाड़ी ने विश्व चैंपियन डी गुकेश (2776.6) और अर्जुन एरिगैसी (2775.7) को पछाड़ दिया जो गुरुवार तक भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी थे, लेकिन अब दुनिया के छठे नंबर पर खिसक गए।

विज्ञापन
"What An Achievement": Gautam Adani Praises India's No. 1 Praggnanandhaa after UzChess Cup Masters win
प्रज्ञानंद और गौतम अदाणी - फोटो : ANI

विस्तार

ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को ताशकंद में उजचेस कप मास्टर्स 2025 जीतने के बाद लाइव रेटिंग में भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले शतरंज खिलाड़ी बन गए। इस जीत से प्रज्ञानंद की लाइव रेटिंग 2778.3 तक पहुंच गई जिससे वह तीन स्थान की उछाल से दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी बन गए। इस तरह उन्होंने अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग हासिल की।
विज्ञापन

अदणी समूह के चेयरमैन और बिजनेस टाइकून गौतम अदाणी ने शनिवार को ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानंद की सराहना की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया, 'बधाई हो प्रज्ञानंद! आप पर गर्व है! उजचेस कप जीतना, भारत का नंबर एक और दुनिया के चौथे नंबर का खिलाड़ी बनना क्या उपलब्धि है! और आप अभी भी सिर्फ 19 साल के हैं!  भारत के युवा वास्तव में हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

इस 19 साल के खिलाड़ी ने विश्व चैंपियन डी गुकेश (2776.6) और अर्जुन एरिगैसी (2775.7) को पछाड़ दिया जो गुरुवार तक भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी थे, लेकिन अब दुनिया के छठे नंबर पर खिसक गए। मैग्नस कार्लसन (2839.2) शीर्ष पर बने हुए हैं। प्रज्ञानंद ने अंतिम दिन स्थानीय दावेदार नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव से एक अंक पीछे और जावोखिर सिंदारोव से आधा अंक पीछे से शुरुआत की।
विज्ञापन

अंतिम दौर में अब्दुसत्तोरोव पर एक अहम जीत ने उन्हें राउंड-रॉबिन चरण के अंत में 5.5 अंक के साथ दोनों खिलाड़ियों के बराबर लाने में मदद की। एरिगैसी ने अरविंद चितंबरम के साथ ड्रा करके इसे चार खिलाड़ियों का टाई बनाने का मौका गंवा दिया। टाईब्रेक के पहले दौर में तीनों खिलाड़ियों ने डबल राउंड-रॉबिन ब्लिट्ज में दो अंक हासिल किए।

अब्दुसत्तोरोव और सिंदारोव ने अपनी दोनों बाजी ड्रा की जबकि प्रज्ञानंद ने दोनों को सफेद मोहरों से हराया लेकिन काले मोहरों से हार गए। दूसरे टाईब्रेक में प्रज्ञानंद ने अब्दुसत्तोरोव के साथ सफेद मोहरों से ड्रा किया और सिंदारोव को काले मोहरों से हराया। सिंदारोव की अब्दुसत्तोरोव पर जीत ने भारतीय खिलाड़ी के लिए खिताब पक्का कर दिया।

यह प्रज्ञानंद का इस साल का तीसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट और रोमानिया में ग्रैंड शतरंज टूर सुपरबेट क्लासिक में जीत हासिल की थी। इस महीने की शुरुआत में स्टीफन अवग्यान मेमोरियल में भी वह उपविजेता रहे थे। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने सोशल मीडिया पर प्रज्ञानंद को बधाई देते हुए लिखा, 'उज्बेकिस्तान शतरंज कप जीतने के लिए आर प्रज्ञानंद को बधाई।'

उन्होंने लिखा, 'इस साल यह उनकी तीसरी बड़ी क्लासिकल जीत। इस साल उनकी सभी जीतों में से इस जीत की संभावना सबसे कम लग रही थी। उन्होंने अर्जुन एरिगैसी को हराया और आज अहम मैच में अब्दुसत्तोरोव को हराकर पहला स्थान हासिल किया। वह शतरंज की दुनिया में नए चौथे नंबर के और भारत में सर्वोच्च रेटिंग वाले खिलाड़ी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed