फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   WFI Sanjay Singh said Don't Recognise ad-Hoc Panel And Ministry Suspension will organize national championship

WFI: खेल मंत्रालय से उलझा कुश्ती संघ; संजय सिंह बोले- तदर्थ समिति-निलंबन नहीं मानते, चैंपियनशिप कराएंगे

Mon, 01 Jan 2024 10:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 10:13 PM IST
सार

तदर्थ समिति की ओर से जयपुर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराने की घोषणा के बाद संजय ने भी घोषणा कर दी है कि महासंघ राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराने जा रहा है।

विज्ञापन
WFI Sanjay Singh said Don't Recognise ad-Hoc Panel And Ministry Suspension will organize national championship
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कुश्ती महासंघ को लेकर चला आ रहा घमासान और गहरा गया है। खेल मंत्रालय की ओर से निलंबित कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने साफ कर दिया है कि वह न तो भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से गठित तदर्थ समिति को मानते हैं और न ही मंत्रालय के निलंबन को स्वीकार करते हैं। तदर्थ समिति की ओर से जयपुर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराने की घोषणा के बाद संजय ने भी घोषणा कर दी है कि महासंघ राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराने जा रहा है।
विज्ञापन


समिति की राष्ट्रीय चैंपियनशिप दो फरवरी से होनी है
कुश्ती महासंघ के चुनाव के तीन दिन बाद खेल मंत्रालय ने कई अनियमितताओं का हवाला देकर उसे निलंबित कर दिया था। इसके बाद आईओए ने भूपिंदर सिंह बाजवा की अगुवाई में तीन सदस्यीय तदर्थ समिति गठित की, जिसमें ओलंपियन एमएम सोमाया और बैडमिंटन खिलाड़ी मंजूषा कंवर शामिल थीं। समिति ने 30 दिसंबर को 2 से पांच फरवरी तक राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराने की घोषणा की, साथ ही सभी राज्य संघों को हिदायत दी कि वे निलंबित महासंघ से वास्ता नहीं रखें। इसके बाद ही संजय सिंह ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन


कैसे होगी चैंपियनशिप जब राज्य टीमें नहीं भेजेंगे : संजय
संजय सिंह का कहना है कि वह समिति के साथ सहयोग नहीं करेंगे और खुद राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराएंगे। उन्होंने कहा कि हम निलंबन को नहीं मानते हैं और महासंघ आराम से काम कर रहा है। संजय कहते हैं कि समिति कैसे राष्ट्रीय चैंपियनशिप करा सकती है, जब राज्य संघ इसके लिए अपनी टीमें ही नहीं भेजेंगे। हम जल्द ही कार्यकारिणी की बैठक बुलाने जा रहे हैं और उनकी ओर से घोषित चैंपियनशिप से पहले ही राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराएंगे। यह तय है कि अगर महासंघ राष्ट्रीय चैंपियनशिप कराता है तो यह विवाद और ज्यादा गहरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय को दिया जवाब
संजय ने कहा कि वह मंत्रालय को निलंबन का जवाब देकर कह चुके हैं कि हमने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। हमें उनके जवाब का इंतजार है। अगर वह हमारे साथ जुड़ाव नहीं रखना चाहते हैं तो हमारी भी उनके साथ जुड़ने में रुचि नहीं है। बताते चलें कि कुश्ती महासंघ में बीते एक वर्ष से विवाद चल रहा है। बजरंग, विनेश, साक्षी मलिक ने महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और संजय उनके करीबी हैं। उनके चुने जाने के विरोध में बजरंग, विनेश ने अपने अवॉर्ड लौटाए हैं और साक्षी ने संन्यास लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed