फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   watch indian grand prix free

मुफ्त में आईजीपी देखने का मौका

Thu, 11 Oct 2012 04:22 PM IST
ग्रेटर नोएडा/अमित कुमार बाजपेयी
ग्रेटर नोएडा/अमित कुमार बाजपेयी Updated Thu, 11 Oct 2012 04:22 PM IST
विज्ञापन
watch indian grand prix free
अगर आपको एफ-1 के टिकट खरीदना महंगा सौदा लगता है। तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस ऑनलाइन आइए और आधा दर्जन से ज्यादा कंपनियों के ई-कॉन्टेस्ट में हिस्सा लीजिए, जिसमें जीतने वाले को न केवल आईजीपी के मुफ्त पासेज मिलेंगे बल्कि कई शानदार मौके भी दिए जाएंगे। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर होने वाली इंडियन ग्रां प्री. (आईजीपी) में तमाम देशी-विदेशी कंपनियों ने अपने ब्रांड को चमकाने का फॉर्मूला बना लिया है, लेकिन उनकी रणनीति तमाम युवाओं के लिए एक अनोखा अवसर साबित हो रही है। इसके जरिए वे अपने हुनर का सबूत देकर मुफ्त में टिकटें पाकर अपने मन की मुराद पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन


ड्राइव मास्टर:

पेट्रोनास मर्सडीज जीपी टीम के ड्राइवर निको रोजबर्ग द्वारा सेट किए गए लैप टाइम को पछाड़ कर ड्राइव मास्टर गेम को जीता जा सकता है। बजाज आलियांज द्वारा शुरू किए गए ऑनलाइन गेम के विजेताओं को आईजीपी की मुफ्त टिकटें पाने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन


बिग फैन:
रेनॉल्ट स्कीम के अंतर्गत खुद को एफ-1 का जबर्दस्त फैन बताने वाले युवा को अपना एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट करना होगा। इस वीडियो में युवाओं को एफ-1 कार की आवाज की नकल को मुंह से निकालते हुए दिखाना होगा। जिसका वीडियो निर्णायकों को बेस्ट लगेगा, उसे आईजीपी के साधारण नहीं बल्कि पैडॉक क्लब के पास दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्ट ऑफ पिट क्रू:
मर्सडीज पेट्रोनॉस जीपी टीम के ड्राइवर माइकल शुमाकर व निको रोजबर्ग के पिट क्रू बनने के साथ रेस देखने और पिट लेन का एक्सेस पाने के लिए एयरटेल ने बी अ पार्ट ऑफ द पिट क्रू प्रतियोगिता कुछ वक्त पहले शुरू की थी। ऑनलाइन रेसिंग में हिस्सा लेकर टॉप स्कोर करना होगा।

स्टार चेज:
मर्सडीज कंपनी की स्टार चेज प्रतियोगिता के अंतर्गत इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी को मुफ्त में आईजीपी के मेन ग्रांड स्टैंड की मुफ्त टिकट मिलेंगी।

टेस्ट ड्राइविंग:
कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने मुफ्त आईजीपी पास देने की शुरूआत की गई है। कंपनी के कुछ वाहनों की टेस्ट ड्राइविंग कर इन पास को मुफ्त में हासिल किया जा सकता है।

विशिंग चीता:
महिंद्रा कंपनी द्वारा अपने मॉडल एक्सयूवी 500 की लॉन्चिंग के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आईजीपी के मुफ्त पासेज दिए जा रहे हैं। मुफ्त टिकट पाने की आस रखने वाले युवाओं को इसके लिए चीता को शुभकामनाएं देनी होंगी, जिसमें श्रेष्ठ शुभकामनाएं देने वालों को मुफ्त टिकटें दी जाएंगी।

लाइफ स्टाइल सर्किट:

2005 से मैकलॉरेन मर्सडीज के साथ जुड़े ब्रांड जॉनी वॉकर द्वारा न केवल रेस देखने बल्कि टीम के ड्राइवर लेविस हैमिल्टन और जेंसन बटन से मिलने का भी मौका दिया जाएगा, जिसके लिए प्रतिभागियों को जॉनी वॉकर लाइफ स्टाइल सर्किट प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा।


केवल इतना ही नहीं कि इन कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर विजेता प्रतिभागियों को रेस देखने का ही मौका मिलेगा। अलग-अलग कंपनियों द्वारा रेस देखने के साथ ही तमाम अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं। मसलन एक कंपनी तीन दिनों तक दिल्ली में रुकने, दिल्ली पहुंचने और रेस देखने की टिकटों का पूरा इंतजाम कर रही हैं। तो दूसरी रेस देखने के साथ ऑफ्टर पार्टी में मस्ती करने का मौका दे रही है। कोई कंपनी एफ-1 ड्राइवर्स के साथ वक्त बिताने, फोटो खिंचाने और ऑटोग्राफ का भी मौका दे रही है। तो कोई टिकटों के साथ तमाम मर्चेंडाइज भी मुफ्त में बांट रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed