Wrestling Championship: विनेश फोगाट ने जीता कांस्य, इस टूर्नामेंट में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला
विनेश फोगाट ने बेलग्रेड में चल रहे वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया है। वह दो विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। उन्होंने 53 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वीडन की जोना मालमग्रेन को 8-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
🥉 FOR VINESH!
The Indian finds a place on the podium with a dominant 8-0 win over Emma Malmgren of 🇸🇪 in the women’s 53kg category.
Catch the Wrestling World Championships 2022 LIVE on 👉 https://t.co/QxTojEm0aA @Phogat_Vinesh | @Media_SAI | #WrestleBelgrade pic.twitter.com/1bP3CmvfsV— Olympic Khel (@OlympicKhel) September 14, 2022विज्ञापन
विनेश फोगाट की उपलब्धियां
उन्होंने इस वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले 2019 नूर सुल्तान वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी कांस्य जीता था। विनेश दो बार की एशियन गेम्स पदक विजेता भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में स्वर्ण और 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में कांस्य जीता था।
इसके अलावा एशियन चैंपियनशिप में विनेश सात पदक जीत चुकी हैं। इनमें एक स्वर्ण (2021), तीन रजत (2015, 2017, 2018) और चार कांस्य (2013, 2016, 2019, 2020) जीता है। वह 2013 जोहानिसबर्ग यूथ रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं।