फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Viktor Axelsen beat Lakshya Sen in Men's Singles Semifinal now Lakshya will play bronze medal match

Paris Olympics: फाइनल में जगह बनाने से चूके लक्ष्य सेन, अब कांस्य पदक के लिए इस खिलाड़ी से होगा सामना

Sun, 04 Aug 2024 04:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 04 Aug 2024 04:58 PM IST
सार

लक्ष्य ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन एक्सेलसन दोनों ही गेम में इस भारतीय खिलाड़ी पर भारी पड़े और उन्होंने 22-20, 21-14 से लक्ष्य को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन
Viktor Axelsen beat Lakshya Sen in Men's Singles Semifinal now Lakshya will play bronze medal match
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ पुरुष एकल वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला गंवा बैठे हैं। लक्ष्य ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन एक्सेलसन दोनों ही गेम में इस भारतीय खिलाड़ी पर भारी पड़े और उन्होंने 22-20, 21-14 से लक्ष्य को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लक्ष्य अगर यह मुकाबला जीतने में सफल रहते तो वह भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर सकते थे। 
विज्ञापन

लक्ष्य ने एक्सेलसन को दी चुनौती
भारतीय बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने एक्सेलसेन के खिलाफ शानदार शुरुआत करते हुए पहले गेम में बढ़त बना ली थी। लक्ष्य एक समय 15-9 से आगे चल रहे थे और एक्सेलसन के हर आक्रमण का बखूबी जवाब दे रहे थे। लक्ष्य एक समय पहला गेम जीतने के करीब भी पहुंच गए थे और उन्होंने 20-17 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, एक्सेलसन ने यहां से वापसी की और दो गेम प्वाइंट बचाए और फिर वापसी करते हुए इस गेम को अपने नाम करने में सफल रहे। एक्सेलसन ने इस तरह लक्ष्य से पहला गेम 22-20 के अंतर से जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे गेम में बढ़त लेने के बाद पिछड़े लक्ष्य
पहला गेम हारने के बाद लक्ष्य सेन ने दूसरे गेम में शानदार वापसी की। लक्ष्य ने दूसरे गेम में एक्सेलसन के खिलाफ 7-0 की बढ़त बना ली थी। उस वक्त लग रहा था कि यह भारतीय शटलर वापसी करने में कामयाब रहेगा, लेकिन एक्सेलसन ने एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा और आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू किया। एक्सेलसन ने वापसी करते हुए स्कोर 8-7 किया, लेकिन लक्ष्य ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कोर 10-7 करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। ब्रेक तक लक्ष्य ने 11-10 की मामूल बढ़त अपने नाम कर ली थी, लेकिन एक्सेलसन ने वापसी की और 19-14 से आगे हो गए और इसके बाद लक्ष्य को कोई मौका दिए बिना मैच अपने नाम किया। एक्सेलसन ने इस तरह लक्ष्य के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 का कर लिया है। 
विज्ञापन

कांस्य पदक के लिए जिया जी ली से सामना 
लक्ष्य भले ही सेमीफाइनल से बाहर हो गए और फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके, लेकिन उनके पास अभी भी कांस्य पदक जीतने का मौका है। लक्ष्य पहले भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक का सेमीफाइनल मैच खेला है। उनके पास इस मैच को जीतकर भारत के लिए पदक पक्का करने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। अब लक्ष्य कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। लक्ष्य का कांस्य पदक के लिए मलेशिया के सातवीं वरीयता प्राप्त जिया जी ली से सामना होगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच कांस्य के लिए सोमवार को मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed