विजेंदर फिर जीते, हुसीनोव को धो डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने शनिवार को अपना तीसरा पेशेवर मुकाबला भी अपने नाम कर लिया। मैनेचेस्टर में उनका सामना बुल्गारिया के सामेत हुसीनोव से हुआ, लेकिन विजेंदर ने दूसरे ही राउंड में उन्हें परास्त कर दिया। छह दौर के पहले राउंड में ही विजेंदर सिंह ने हुसीनोव पर दो अपर कट और एक स्ट्रेट पंच लगाया।
इसके बाद, हुसीनोव अपना बचाव करने के लिए मजबूर हो गए। इस दौरान विजेंदर का आत्मविश्वास और फुटवर्क, दोनों ही लाजवाब थे। दूसरे राउंड में तो विजेंदर सिंह ने पलक झपकते ही हुसीनोव पर मुक्कों की ऐसी बौछार की कि हुसीनोव रिंग में झूलते नजर आए।
हालात यहां तक पहुंचे कि मुकाबले को बीच में ही रोकना पड़ा। यानी हुसीनोव विजेंदर का मुकबला करने की हालत में ही नहीं रह गए थे। दूसरा राउंड केवल 35 सेकंड ही चल सका।
सच कर दिखाया दावा
इसके साथ ही विजेंदर सिंह ने अपने उस दावे को सच कर दिखाया जिसमें उन्होंने कहा कि वो रिंग में ही हुसीनोव को जवाब देंगे।वहीं 14 में से सात मुकाबले जीत चुके हुसीनोव ने कहा था कि वो विजेंदर जैसे नाटक के मुक्केबाज को रिंग में धो देंगे। इससे पहले, विजेंदर सिंह ने अपने पहले पेशेवर मुकाबले में सोनी विटिंग और दूसरे मुकाबले में डीन गिलेन को हराया था।