{"_id":"824086ce-9a23-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"vijender-took-heroin-12-times-says-punjab-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेंदर ने 12 बार ली थी ड्रग्स: पुलिस","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
विजेंदर ने 12 बार ली थी ड्रग्स: पुलिस
चंडीगढ़/एजेंसी
Updated Sun, 31 Mar 2013 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 12 बार ड्रग्स ली थी। पंजाब पुलिस ने यह खुलासा किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मुताबिक यह ड्रग्स उन्होंने एनआरआई ड्रग डीलर अनूप सिंह काहलों और रॉकी से हासिल की थी।
इस सिलसिले में विजेंदर ने काहलों से करीब 80 बार फोन पर बात भी की।
मालूम हो कि विजेंदर ने ड्रग्स लेने के आरोपों से इंकार करते हुए यह भी दावा किया था कि वह काहलों को नहीं जानते हैं। लेकिन पुलिस की जांच में नए तथ्य सामने आने के बाद अब विजेंदर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
पंजाब पुलिस ने विजेंदर की कॉल डिटेल खंगालने के बाद यह दावा किया है कि विजेंदर कालों से अक्सर बात करते रहते थे और उसे बखूबी जानते थे। पुलिस ने विजेंदर के खून और बालों के सैंपल लेने के लिए अदालत में अर्जी देने का फैसला भी किया है।
विज्ञापन