{"_id":"6776953fb49eeac3380faeca","slug":"vijender-singh-father-mahipal-singh-passed-away-boxer-updated-on-social-media-know-details-2025-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vijender Singh: पिता के निधन से आहत हुए विजेंदर सिंह, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताया दुख","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Vijender Singh: पिता के निधन से आहत हुए विजेंदर सिंह, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताया दुख
Thu, 02 Jan 2025 07:01 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 02 Jan 2025 07:01 PM IST
सार
29 अक्तूबर, 1985 में हरियाणा के भिवानी में जन्में विजेंदर के पिता महिपाल सिंह हरियाणा रोडवे में बस ड्राइवर थे। उनकी मां गृहणी हैं। विजेंदर बेहद निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विजेंदर सिंह और उनके पिता महिपाल सिंह
- फोटो : @boxervijender
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गुरुवार को उनके पिता महिपाल सिंह का निधन हो गया। वे पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। पिता के निधन की जानकारी विजेंदर ने अपने एक्स हैंडल से दी। उन्होंने लिखा- 'अत्यंत दुख के साथ हम यह सूचित कर रहे हैं कि मेरे पिता श्री महिपाल सिंह का निधन हो गया है। वे आज स्वर्ग सिधार गए। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप उन्हें अपने विचारों और प्रार्थनाओं में याद रखें'
विज्ञापन
It is with the deepest grief and sadness, we inform the passing away of my father Shri Mahipal Singh. He left for his heavenly abode today. His last rites will be performed at my parental village Bhiwani, Haryana. We request you to keep him in your thoughts and prayers 🙏🏽ॐ नम:… pic.twitter.com/yi8hMcv5wj
— Vijender Singh (@boxervijender) January 2, 2025
विज्ञापन
2008 बीजिंग ओलंपिक में जीता था कांस्य
विजेंदर को साल 2009 में राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया था। उन्होंने 2008 के बीजिंग ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। वे इन खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज थे। विजेंदर बीजिंग ओलिंपिक्स में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय एथलीट थे।

विजेंदर के पिता बस ड्राइवर थे
29 अक्तूबर, 1985 में हरियाणा के भिवानी में जन्में विजेंदर के पिता महिपाल सिंह हरियाणा रोडवे में बस ड्राइवर थे। उनकी मां गृहणी हैं। विजेंदर बेहद निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से जुड़े हैं। विजेंदर सिंह को कॉलेज के दिनों से ही मुक्केबाजी और कुश्ती का शौक था, वह इसकी प्रैक्टिस भिवानी बॉक्सिंग क्लब में करते थे। उन्होंने कोचिंग का प्रशिक्षण भारतीय बॉक्सिंग कोच गुरबक्श सिंह संधू से लिया।