फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Vijay and Sanjeev will participate in the National Shooting Selection Trial

Shooting Trial: राष्ट्रीय निशानेबाजी चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे विजय और संजीव, मिलेगा ओलंपिक का कोटा

Thu, 29 Dec 2022 08:33 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 08:33 AM IST
सार

ग्रुप ए के निशानेबाजों के ये ट्रायल काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनमें प्रदर्शन के आधार पर बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए राष्ट्रीय टीम का चयन होगा जिसमें एशियाई खेल भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Vijay and Sanjeev will participate in the National Shooting Selection Trial
विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक पदक विजेता विजय कुमार, अनुभवी राइफल निशानेबाज संजीव राजपूत, और युवा ओलंपियन दिव्यांश पंवार उन निशानेबाजों की सूची में शामिल हैं जो अगले साल आठ से 14 जनवरी तक डॉ. कर्णी सिंह रेंज में होने वाले राष्ट्रीय चयन ट्रायल (एक एवं दो) में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


ग्रुप ए के निशानेबाजों के ये ट्रायल काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनमें प्रदर्शन के आधार पर बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए राष्ट्रीय टीम का चयन होगा जिसमें एशियाई खेल भी शामिल हैं। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने 2023 के लिए निशानेबाजों को दो वर्ग में बांटा है। ग्रुप ए में शीर्ष स्तर के निशानेबाज शामिल हैं जबकि ग्रुप बी में उन निशानेबाजों को जगह दी गई है जो ओपन चयन ट्रायल के पात्र हैं। 
विज्ञापन


एनआरएआई ने कहा कि ट्रायल सिर्फ ओलंपिक स्पर्धाओं के लिए होंगे। भारत ने अब तक 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए तीन कोटा स्थान हासिल किए हैं और वे कोटे की संख्या बढ़ाना चाहेंगे। इसके अलावा उनकी नजरें एशियाई खेलों पर भी टिकी होंगी जहां भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहता है। लंदन ओलंपिक 2012 के रजत पदक विजेता विजय कुमार ने कहा कि इन दो चयन ट्रायल में वह निश्चित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और पेरिस ओलंपिक में में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed