फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Video watch Lionel Messi scored goal in 80th second against Australia in China argentina vs australia 2023

Lionel Messi Video: चीन में चला लियोनल मेसी का जादू, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 80वें सेकंड में ही किया जबरदस्त गोल

Thu, 15 Jun 2023 08:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 15 Jun 2023 08:03 PM IST
सार

मेसी ने मैच के दूसरे मिनट में गोल किया। उनके लिए इस गोल को एंजो फर्नांडेज ने असिस्ट किया। इसके बाद अर्जेंटीना ने 68वें मिनट में दूसरा गोल किया। इस बार गोल को बनाने का काम मेसी ने ही किया।

विज्ञापन
Video watch Lionel Messi scored goal in 80th second against Australia in China argentina vs australia 2023
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान लियोनल मेसी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार फॉर्म जारी है। इस बार उनका जादू चीन में देखने को मिला। दरअसल, अर्जेंटीना की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलने के लिए बीजिंग गई है। गुरुवार (15 जून) को मुकाबले में मेसी ने धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने 80वें सेकंड में ही शानदार गोल कर दिया। देखते-देखते मेसी के गोल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


मेसी ने मैच के दूसरे मिनट में गोल किया। उनके लिए इस गोल को एंजो फर्नांडेज ने असिस्ट किया। इसके बाद अर्जेंटीना ने 68वें मिनट में दूसरा गोल किया। इस बार गोल को बनाने का काम मेसी ने ही किया। बाएं कॉर्नर के नजदीक मेसी काफी देर तक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को छकाते रहे। फिर उन्होंनो रोड्री डी पॉल की ओर गेंद को पास कर दिया। डी पॉल ने बॉक्स के बाहर से गोलपोस्ट के तरफ शानदार तरीके से गेंद को मारा। उनके क्रॉस पर जर्मन पेजेला ने शानदार हेडर से गोल कर दिया।
विज्ञापन

मेसी ने कैसे किया गोल?
हाफलाइन के करीब एंजो फर्नांडेज ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से गेंद को हासिल कर लिया। इसके बाद वह अन्य खिलाड़ियों को छकाते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ें। विपक्षी टीम के बॉक्स से पहले फर्नांडेज ने गेंद को मेसी की ओर पास कर दिया। गेंद मिलते ही अर्जेंटीना के कप्तान ने बिना समय गंवाए अपने चिर-परिचित अंदाज में बाएं पैर से गेंद को गोलपोस्ट के बाएं कॉर्नर में भेज दिया। उनके गोल मारते ही पूरा स्टेडियम गूंज उठा। बीजिंग में करीब-करीब सभी दर्शक मेसी को देखने ही आए थे। अर्जेंटीना के कप्तान ने उन्हें निराश भी नहीं किया।


 

 

मेसी के लिए फैंस ने तोड़ा सुरक्षा घेरा
अर्जेंटीना की टीम ने मेसी और पेजेला के गोल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की। मैच के दर्शक मेसी को देखने के लिए बेकाबू थे। कई दर्शक तो स्टेडियम में सुरक्षा घेरे को तोड़कर मेसी के पास जा पहुंचे।

विज्ञापन

विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलिया को दी थी शिकस्त
कंगारू टीम के खिलाफ अर्जेंटीना की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले मेसी की कप्तानी में उसने पिछले साल के अंत में विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को प्री-क्वार्टर फाइनल में हराया था। तब अर्जेंटीना ने 2-1 से जीत हासिल की थी। उस मैच में मेसी और जूलियन अल्वारेज ने गोल दागा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed