{"_id":"6a1088eb3a16a8de210fc3ef","slug":"uww-postpones-world-wrestling-championships-2026-scheduled-to-be-held-in-bahrain-know-reason-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Wrestling: यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने बहरीन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप स्थगित की, जानें क्या है कारण?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
World Wrestling: यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने बहरीन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप स्थगित की, जानें क्या है कारण?
Fri, 22 May 2026 10:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 22 May 2026 10:18 PM IST
सार
पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात को देखते हुए यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
कुश्ती
- फोटो : IANS
विस्तार
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 को स्थगित कर दिया है। चैंपियनशिप का आयोजन 24 अक्तूबर से एक नवंबर तक बहरीन में होना था। चैंपियनशिप को पश्चिम एशिया की मौजूदा हालात की वजह से स्थगित किया गया है। यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने कहा कि यह फैसला जल्दी और पूरी पारदर्शिता के साथ लेना महत्वपूर्ण था, क्योंकि इससे उन्हें एक नए मेजबान की पहचान करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।
विज्ञापन
अक्तूबर-नवंबर में होनी थी चैंपियनशिप
कुश्ती की शीर्ष वैश्विक गवर्निंग बॉडी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग, बहरीन ओलंपिक समिति और बहरीन कुश्ती महासंघ के साथ मिलकर 2026 विश्व चैंपियनशिप के स्थगन की घोषणा करती है। यह चैंपियनशिप मूल रूप से 24 अक्तूबर से एक नवंबर तक बहरीन में होनी थी। यह फैसला इस क्षेत्र में मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति पर सावधानीपूर्वक और जिम्मेदारी से विचार करने के बाद लिया गया है। खासकर खाड़ी क्षेत्र से जुड़े संभावित संघर्ष को लेकर जारी अनिश्चितता और क्षेत्रीय स्थिरता तथा अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर इसके व्यापक प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

यूडब्ल्यूडब्ल्यू बोला- विश्व स्तरीय खेल आयोजनों के लिए प्रतिबद्ध
यूडब्ल्यूडब्ल्यू के बयान में कहा गया, बहरीन विश्व स्तरीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, लेकिन सभी पक्षों का मानना है कि एथलीटों, अधिकारियों, प्रतिनिधिमंडलों, भागीदारों और प्रशंसकों की सुरक्षा, विश्वास और समग्र अनुभव हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।अंतरराष्ट्रीय खेल के विकास और उसकी गरिमा के लिए समर्पित संगठनों के तौर पर, यूडब्ल्यूडब्ल्यू, बहरीन ओलंपिक समिति और बहरीन कुश्ती महासंघ का मानना है कि यह फैसला तैयारी के अंतिम चरणों तक इंतजार करने के बजाय, पर्याप्त समय और पारदर्शिता के साथ लेना महत्वपूर्ण है। अभी जिम्मेदारी से काम करने से 2026 के लिए संभावित नए मेजबान देश का मूल्यांकन करने का पर्याप्त अवसर मिलता है, ताकि प्रतियोगिता के मेजबान की पहचान की जा सके और आयोजन की तैयारी पेशेवर और व्यवस्थित तरीके से की जा सके। भविष्य की तारीखों और मेजबानी से जुड़े मामलों के बारे में आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी।