फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Uttarakhand Cricketer Rajan Kumar Fails Dope Test, Sprinter Dhanalakshmi Banned For 8 Years know

डोपिंग के शिकंजे में भारतीय खेल: उत्तराखंड के क्रिकेटर राजन कुमार निलंबित, धाविका धनलक्ष्मी पर लगा प्रतिबंध

Mon, 05 Jan 2026 10:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 05 Jan 2026 10:58 PM IST
सार

उत्तराखंड के क्रिकेटर राजन कुमार डोप टेस्ट में फेल पाए गए हैं, जबकि तमिलनाडु की धाविका धनलक्ष्मी सेकर पर दूसरी बार डोपिंग के चलते आठ साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Cricketer Rajan Kumar Fails Dope Test, Sprinter Dhanalakshmi Banned For 8 Years know
डोपिंग - फोटो : Adobe

विस्तार

भारतीय खेल जगत में डोपिंग का एक और गंभीर मामला सामने आया है। उत्तराखंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज राजन कुमार डोप टेस्ट में फेल पाए गए हैं, जिसके बाद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। क्रिकेटरों से जुड़े ऐसे मामले बेहद दुर्लभ माने जाते हैं।
विज्ञापन

डोपिंग टेस्ट में फेल हुए राजन कुमार
29 वर्षीय राजन कुमार के सैंपल में एनाबॉलिक स्टेरॉयड ड्रॉस्टानोलोन, मीटेनोलोन और क्लोमिफीन पाए गए हैं। क्लोमिफीन आमतौर पर महिलाओं में बांझपन के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा है, लेकिन पुरुषों में यह टेस्टोस्टेरोन स्तर को बढ़ाने में भी सहायक मानी जाती है। राजन कुमार ने आखिरी बार 8 दिसंबर 2025 को अहमदाबाद में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप डी मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ उत्तराखंड की ओर से मैच खेला था।क्रिकेट में डोपिंग के मामले बहुत कम सामने आए हैं। इससे पहले 2019 में पृथ्वी शॉ और 2020 में मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर अंशुला राव डोप टेस्ट में फेल हो चुके हैं। इसी सूची में एक और नाम जुड़ा है भारतीय फुटबॉलर नोंगमाइथेम रतनबाला देवी का। उनके सैंपल में एनाबॉलिक स्टेरॉयड मीटेनडायनोन पाया गया है, जिसके चलते उन्हें भी अस्थायी निलंबन झेलना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धाविका धनलक्ष्मी पर लगा आठ साल का प्रतिबंध
नाडा द्वारा जारी ताजा सूची में अन्य जिन खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, उनमें गौरव पटेल (एथलेटिक्स), खुशबू कुमारी (वेटलिफ्टिंग), अचलवीर करवासरा (बॉक्सिंग) और सिद्धांत शर्मा (पोलो) शामिल हैं। वहीं, तमिलनाडु की मशहूर स्प्रिंटर धनलक्ष्मी सेकर पर डोपिंग के कारण बेहद कड़ा फैसला लिया गया है। दूसरी बार डोप टेस्ट में फेल होने के चलते उन पर 8 साल का प्रतिबंध लगाया गया है, जो 9 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा। 27 वर्षीय धनलक्ष्मी के सैंपल में भी ड्रॉस्टानोलोन पाया गया था। गौरतलब है कि धनलक्ष्मी 2022 में डोपिंग के पहले मामले में तीन साल का प्रतिबंध झेलने के बाद ही 2025 में वापसी कर पाई थीं, लेकिन दोबारा गलती ने उनके करियर पर गहरा संकट खड़ा कर दिया है। इन मामलों ने एक बार फिर भारतीय खेलों में डोपिंग के खिलाफ सख्त निगरानी और जागरूकता की जरूरत को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed