फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   US Open: Bopanna-Sutjiadi pair reached quarterfinals of mixed doubles, Sinner-Swiatek also in fourth round

US Open: बोपन्ना-सुत्जियादी की जोड़ी मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंची, सिनर-स्वियातेक भी चौथे दौर में

Sun, 01 Sep 2024 01:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Sep 2024 01:46 PM IST
सार

बोपन्ना और सुत्जियादी का अगला मुकाबला मैथ्यू एबडेन और बारबोरा क्रेजिकोवा की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। बोपन्ना और उनके जोड़ीदार ने शुरुआती दौर में जर्मनी के टिम पुएत्ज़ और नीदरलैंड की डेमी शूअर्स पर 7-6(7) 7-6(5) से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
US Open: Bopanna-Sutjiadi pair reached quarterfinals of mixed doubles, Sinner-Swiatek also in fourth round
बोपन्ना और सुत्जियादी - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत के रोहन बोपन्ना और उनकी इंडोनेशियाई जोड़ीदार अल्दिला सुत्जियादी ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बोपन्ना और सुत्जियादी की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एक घंटे 13 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में ऑस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स और चेक गणराज्य की कतेरीना सिनियाकोवा को 0-6, 7-6(5) 10-7 से हराया।
विज्ञापन

बोपन्ना और सुत्जियादी का अगला मुकाबला मैथ्यू एबडेन और बारबोरा क्रेजिकोवा की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। बोपन्ना और उनके जोड़ीदार ने शुरुआती दौर में जर्मनी के टिम पुएत्ज़ और नीदरलैंड की डेमी शूअर्स पर 7-6(7) 7-6(5) से जीत दर्ज की थी। बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी पहले ही पुरुष युगल के तीसरे दौर में पहुंच गई थी। उन्होंने दूसरे दौर में स्पेन के रॉबर्टो कारबालेस बेना और अर्जेंटीना के फेडेरिको कोरिया को 6-2, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी यानिक सिनर ने क्रिस ओ’कोनेल पर आसान जीत के साथ अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश किया। नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्काराज के बाहर होने के बाद सिनर को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और उन्होंने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए दो घंटे से भी कम समय में ओ’कोनेल पर 6-1, 6-4, 6-2 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

अमेरिकी ओपन में 2021 के चैंपियन दानिल मेदवेदेव भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रहे। रूस के इस खिलाड़ी ने फ्लेवियो कोबोली को 6-3, 6-4, 6-3 से हराया। उनका अगला मुकाबला नूनो बोर्जेस से होगा, जिन्होंने जैकब मेन्सिक को 6-7 (5), 6-1, 3-6, 7-6 (6), 6-0 से पराजित किया। महिला वर्ग में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और यहां 2022 की चैंपियन इगा स्वियातेक ने 25वीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पाव्लुचेनकोवा को 6-4, 6-2 से हराकर लगातार चौथे वर्ष अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया।

पांचवीं वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी को भी यूलिया पुतिनत्सेवा को 6-3, 6-4 से हराने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। उनका अगला मुकाबला 2023 की फ्रेंच ओपन फाइनलिस्ट कैरोलिना मुचोवा से होगा। महिला वर्ग में जेसिका पेगुला, ल्यूडमिला सैमसोनोवा, डायना श्नाइडर और 2018 की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन कैरोलिन वोज्नियाकी भी आगे बढ़ने में सफल रही।

जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपने करियर का पहला खिताब हासिल करने वाले सिनर सोमवार को चौथे दौर में अमेरिका के टॉमी पॉल से भिड़ेंगे। पॉल ने कनाडाई क्वालीफायर गेब्रियल डायलो को 6-7 (5), 6-3, 6-1, 7-6 (3) से हराया। सिनर ने अपने अगले प्रतिद्वंदी के बारे में कहा,‘‘उसने हाल में अपने खेल में काफी सुधार किया है और वह कड़ी चुनौती पेश करता है। विशेषकर अमेरिका में उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। यह कड़ा मैच होगा।’’

अल्काराज को हराने वाले वान डी जैंडस्कल्प अपना विजय अभियान आगे नहीं बढ़ा पाए और उन्हें जैक ड्रेपर से 6-3, 6-4, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा। ब्रिटेन के 22 वर्षीय खिलाड़ी ड्रेपर कभी भी चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए। उनका अगला मुकाबला गैरवरीयता प्राप्त टॉमस मचाक से होगा जिन्होंने डेविड गोफिन पर 6-3, 6-1, 6-2 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed