फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   US Open 2024: Sinner and Swiatek in third round, Alcaraz and Osaka out, Bopanna-Ebden in 2nd round

US Open 2024: सिनर और स्वियातेक तीसरे दौर में, अल्काराज और ओसाका बाहर, बोपन्ना-एबडेन भी दूसरे दौर में पहुंचे

Fri, 30 Aug 2024 11:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 30 Aug 2024 11:56 AM IST
सार

भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन ने नीदरलैंड के सैंडर अरेंड्स और रॉबिन हास को सीधे सेटों में हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। बोपन्ना और एबडेन ने गुरुवार रात को 64 मिनट तक चले शुरुआती दौर के मुकाबले में 6-3, 7-5 से से जीत दर्ज की।
 
विज्ञापन
US Open 2024: Sinner and Swiatek in third round, Alcaraz and Osaka out, Bopanna-Ebden in 2nd round
एबडेन और बोपन्ना - फोटो : PTI

विस्तार

यूएस ओपन 2024 धीरे-धीरे रोमांचक मोड़ पर पहुंच रहा है। यानिक सिनर और इगा स्वियातेक ने आसान जीत के साथ अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई, लेकिन पूर्व चैंपियन नाओमी ओसाका और कार्लोस अल्काराज को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त स्वियातेक ने जापान की क्वालिफायर एना शिबहारा को 6-0, 6-1 से हराया। यह मैच केवल 65 मिनट तक चला।
विज्ञापन

US Open 2024: Sinner and Swiatek in third round, Alcaraz and Osaka out, Bopanna-Ebden in 2nd round
यानिक सिनर - फोटो : Instagram
सिनर ने पुरुष वर्ग के एकल मैच में एलेक्स मिशेलसन को एक घंटे, 39 मिनट में 6-4, 6-0, 6-2 से हराया। इटली के खिलाड़ी की इस सत्र में यह 50वीं जीत है। उनका अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के क्रिस्टोफर ओ’कोनेल से होगा। लेकिन अल्कराज़ ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में चले आ रहे 15 मैचों के विजय अभियान को आगे नहीं बढ़ा सके। उन्हें दूसरे दौर में विश्व के 74वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी बोटिक वान डी जैंडस्कल्प से 6-1, 7-5, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

US Open 2024: Sinner and Swiatek in third round, Alcaraz and Osaka out, Bopanna-Ebden in 2nd round
नाओमी ओसाका - फोटो : French Open
अमेरिकी ओपन में दो बार की चैंपियन ओसाका भी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई। उन्होंने मैच के महत्वपूर्ण अवसरों पर फोरहैंड से गलतियां की और आखिर में उन्हें कैरोलिना मुचोवा ने 6-3, 7-6 (5) से हरा दिया। पांचवीं वरीयता प्राप्त और 2021 के चैंपियन दानिल मेदवेदेव और दसवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर भी तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। मिनौर का अगला मुकाबला डैन इवांस से होगा।
विज्ञापन

US Open 2024: Sinner and Swiatek in third round, Alcaraz and Osaka out, Bopanna-Ebden in 2nd round
इगा स्वियातेक - फोटो : सोशल मीडिया
महिला वर्ग में इटली की जैस्मिन पाओलिनी ने कारोलिना प्लिस्कोवा के पांव की चोट के कारण मैच से हट जाने से तीसरे दौर में प्रवेश किया। उनका अगला मुकाबला 30वीं वरीयता प्राप्त यूलिया पुतिनत्सेवा से होगा। महिला वर्ग में जेसिका पेगुला, अन्ना कलिंस्काया, ल्यूडमिला सैमसोनोवा और डायना श्नाइडर भी तीसरे दौर में पहुंचने वाली खिलाड़ियों में शामिल हैं। पेगुला ने अमेरिका की अपनी साथी सोफिया केनिन को हराया।

US Open 2024: Sinner and Swiatek in third round, Alcaraz and Osaka out, Bopanna-Ebden in 2nd round
जैस्मिन पाओलिनी - फोटो : twitter
चौथी वरीयता प्राप्त और 2022 की विंबलडन चैंपियन ऐलेना रायबाकिना पीठ के निचले हिस्से की चोट के कारण अपने दूसरे दौर के मैच से पहले टूर्नामेंट से हट गईं, जिससे फ्रांसीसी क्वालीफायर जेसिका पोंचेट अगले दौर में पहुंचने में सफल रही। पुरुष वर्ग में सातवीं वरीयता प्राप्त हर्बर्ट हुर्काज को जॉर्डन थॉम्पसन ने सीधे सेटों में पराजित करके बाहर का रास्ता दिखाया। 16वीं वरीयता प्राप्त सेबेस्टियन कोर्डा भी आगे नहीं बढ़ पाए। उन्हें टॉमस मचाक ने हराया।

बोपन्ना और एबडेन अगले राउंड

US Open 2024: Sinner and Swiatek in third round, Alcaraz and Osaka out, Bopanna-Ebden in 2nd round
रोहन बोपन्ना - फोटो : PTI
भारत के रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन ने नीदरलैंड के सैंडर अरेंड्स और रॉबिन हास को सीधे सेटों में हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। बोपन्ना और एबडेन ने गुरुवार रात को 64 मिनट तक चले शुरुआती दौर के मुकाबले में 6-3, 7-5 से से जीत दर्ज की।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की यह जोड़ी पिछले तीन मैच में हार के बाद अमेरिकी ओपन में उतरी थी लेकिन यहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।। बोपन्ना और एबडेन को शुरू में संघर्ष करना पड़ा और तीसरे गेम में उन्होंने अपनी सर्विस गंवा दी। उन्होंने हालांकि जल्द ही वापसी कर दी तथा नीदरलैंड की जोड़ी की दो बार सर्विस तोड़कर लगातार चार गेम जीते।

दूसरे सेट में भी उन्हें इसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ा। बोपन्ना और एबडेन शुरू में पीछे चल रहे थे लेकिन वे स्कोर 5-5 से बराबर करने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने नीदरलैंड की जोड़ी की एक बार और सर्विस तोड़कर मैच अपने नाम किया। मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन और यहां दूसरी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एबडेन दूसरे दौर में स्पेन के रॉबर्टो कारबालेस बेना और अर्जेंटीना के फेडेरिको कोरिया की गैरवरीय जोड़ी से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed