{"_id":"66d7f7f9c218bba70105b6b8","slug":"us-open-2024-emmo-navarro-and-sabalenka-in-us-open-semi-finals-fritz-also-made-it-to-the-last-four-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Open 2024: नवारो, सबालेंका और फ्रिट्ज सेमीफाइनल में, बोपन्ना-सुत्जियादी की जोड़ी अंतिम-4 के मैच में हारी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
US Open 2024: नवारो, सबालेंका और फ्रिट्ज सेमीफाइनल में, बोपन्ना-सुत्जियादी की जोड़ी अंतिम-4 के मैच में हारी
Wed, 04 Sep 2024 11:34 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:34 AM IST
सार
दूसरी वरीयता प्राप्त सबालेंका को पिछले महीने पेरिस ओलंपिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली सातवीं वरीयता प्राप्त झेंग क्विनवेन को 6-1, 6-2 से पराजित करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
नवारो और सबालेंका
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की एम्मा नवारो ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना आर्यना सबालेंका से होगा। पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने वाली 13वीं वरीयता प्राप्त नवारो ने मंगलवार को फ्लशिंग मीडोज में हमवतन पाउला बडोसा को 6-2, 7-5 से हराया।
नवारो क्वार्टर फाइनल के इस मैच के दूसरे सेट में एक समय पीछे चल रही थी लेकिन उन्होंने आखिरी छह गेम जीत कर पासा पलट दिया। उन्होंने पिछले मैच में गत चैंपियन कोको गॉफ के खिलाफ भी इसी तरह का प्रदर्शन किया था। दूसरी वरीयता प्राप्त सबालेंका को पिछले महीने पेरिस ओलंपिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली सातवीं वरीयता प्राप्त झेंग क्विनवेन को 6-1, 6-2 से पराजित करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर भी इस मैच के गवाह बने। संन्यास लेने के बाद पहली बार वह दर्शक के रूप में अमेरिकी ओपन में पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका साल का दूसरा और कुल मिलाकर तीसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतने की कवायद में हैंं। वह अमेरिकी ओपन में लगातार चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंची हैं। सबालेंका पिछले साल उपविजेता रही थी।
विज्ञापन
बेलारूस की 26 वर्षीय सबालेंका ने मैच के बाद कहा, 'जब मैंने दर्शकों के बीच फेडरर को देखा तो मुझे लगा कि वह फ्रांसिस टियाफो और ग्रिगोर दिमित्रोव का मैच देखने के लिए पहुंचे हैं। लेकिन फिर भी मैंने तय किया कि मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलना है ताकि वह इसका आनंद उठा सकें।' पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में अमेरिका के 12वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने अमेरिकी ओपन में 2020 के उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 7-6 (2), 3-6, 6-4, 7-6 (3) से हराकर पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बनाई।
बोपन्ना और सुत्जियादी की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी
भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और उनकी इंडोनेशियाई जोड़ीदार अल्डिला सुत्जियादी मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में डोनाल्ड यंग और टेलर टाउनसेंड की अमेरिकी जोड़ी से 3-6, 4-6 से हारकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। भारत और इंडोनेशिया की जोड़ी ने इससे पहले एक घंटे 30 मिनट से अधिक समय तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में मैथ्यू एबडेन और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिसिकोवा को हराया था।
44 वर्षीय बोपन्ना पहले ही पुरुष युगल से बाहर हो गए थे। उनकी और एबडेन की जोड़ी तीसरे दौर में मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोल्टेनी की अर्जेंटीना की 16वीं वरीय जोड़ी से 1-6, 5-7 से हार गई थी। इससे पहले टूर्नामेंट में, सुमित नागल पुरुष एकल के पहले दौर में हार गए थे, जबकि युकी भांबरी और एन श्रीराम बालाजी भी पुरुष युगल के अलग-अलग चरणों में हारकर बाहर हो गए थे।