{"_id":"63008dcdace40202b34d9f4b","slug":"us-open-2022-prize-money-list-single-winner-will-get-rs-20-crore-more-than-all-grand-slams-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Open 2022: टूर्नामेंट के एकल विजेता को मिलेंगे 20 करोड़ रुपये, साल के सभी ग्रैंडस्लैम से ज्यादा राशि","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
US Open 2022: टूर्नामेंट के एकल विजेता को मिलेंगे 20 करोड़ रुपये, साल के सभी ग्रैंडस्लैम से ज्यादा राशि
Sat, 20 Aug 2022 01:19 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:19 PM IST
सार
यूएस टेनिस एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को बताया गया कि मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने पर महिला और पुरुष खिलाड़ी को 80 हजार डॉलर (63.93 लाख रुपये) मिलेंगे। दूसरे दौर में प्रवेश करने पर एक लाख 21 हजार डॉलर (96.69 लाख रुपये) मिलेंगे।
विज्ञापन
दानिल मेदवेदेव यूएस ओपन में पुरुष एकल में मौजूदा चैंपियन हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल के अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन की पुरस्कार राशि घोषित कर दी गई है। 29 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिए कुल पुरस्कार राशि छह करोड़ डॉलर (4.80 अरब रुपये) निर्धारित की गई है। एकल के विजेता को 26 लाख डॉलर (20 करोड़ रुपये) मिलेंगे।
यूएस टेनिस एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को बताया गया कि मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने पर महिला और पुरुष खिलाड़ी को 80 हजार डॉलर (63.93 लाख रुपये) मिलेंगे। दूसरे दौर में प्रवेश करने पर एक लाख 21 हजार डॉलर (96.69 लाख रुपये) मिलेंगे। यूएस ओपन में खिलाड़ियों को वर्ष के चारों ग्रैंडस्लैम से ज्यादा पुरस्कार राशि दी जाएगी।
2019 में एकल के विजेता को मिले थे 39 लाख डॉलर
कोरोना महामारी से पहले 2019 में हुए यूएस ओपन के विजेता को 39 लाख डॉलर (31 करोड़ रुपये) मिले थे। वहीं, पहले दौर में हारने वाले को 58 हजार डॉलर और दूसरे दौर में हारने वाले को एक लाख डॉलर दिए गए थे।
विज्ञापन
उपविजेता को मिलेंगे 13 लाख डॉलर
इस वर्ष यूएस ओपन के उपविजेता को 13 लाख डॉलर (10.38 करोड़ रुपये) मिलेंगे। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर चार लाख 45 हजार डॉलर (3.55 करोड़ रुपये) और सेमीफाइनलिस्ट को सात लाख पांच हजार डॉलर (5.63 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। युगल विजेताओं को छह लाख 88 हजार डॉलर (5.49 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। पिछले पुरस्कार राशि 5.75 करोड़ डॉलर थी (4.51 अरब रुपये), जो इस वर्ष छह करोड़ डॉलर से अधिक हो गई है। वहीं, टूर्नामेंट क्वालिफाइंग की कुल पुरस्कार राशि 62.60 लाख डॉलर (50 करोड़ रुपये) है।
चारों ग्रैंड स्लैम की इस वर्ष की पुरस्कार राशि

| ग्रैंडस्लैम | कुल राशि | एकल विजेता की पुरस्कार राशि |
| ऑस्ट्रेलियन ओपन | 5.20 करोड़ डॉलर (4.15 अरब रुपये) | 20.71 लाख डॉलर (16.54 करोड़ रुपये) |
| फ्रेंच ओपन | 4.90 करोड़ डॉलर (3.90 अरब रुपये) | 23.55 लाख डॉलर (18.82 करोड़ रुपये) |
| विंबल्डन | 4.90 करोड़ डॉलर (3.90 अरब रुपये) | 25 लाख डॉलर (19.93 करोड़ रुपये) |
| यूएस ओपन | 6 करोड़ डॉलर (4.80 अरब रुपये) | 26 लाख डॉलर (20 करोड़ रुपये) |