फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   US Open 2022 Fined on Nick Kyrgios After Breaking Racket in Anger of Defeat Against Karen Khachanov

US Open Video: क्वार्टर फाइनल में हार के बाद बौखलाए किर्गियोस, गुस्से में तोड़े दो रैकेट, भरना पड़ा जुर्माना

Fri, 09 Sep 2022 08:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 09 Sep 2022 08:18 PM IST
सार

किर्गियोस पर जुर्माना भी लगाया गया है। उन पर 14 हजार डॉलर यानी करीब 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खचानोव ने किर्गियोस को 7-5, 4-6, 7-5, 6-7, 6-4 से हरा दिया।

विज्ञापन
US Open 2022 Fined on Nick Kyrgios After Breaking Racket in Anger of Defeat Against Karen Khachanov
निक किर्गियोस रैकेट पटकते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूएस ओपन में इस साल पुरुषों में नया चैंपियन देखने को मिलेगा। फिलहाल क्वार्टर फाइनल के मुकाबले जारी हैं। ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को क्वार्टर फाइनल में कारेन खचानोव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद किर्गियोस बौखला गए और गुस्से में उन्होंने अपना टेनिस रैकेट तोड़ दिया। उन्होंने सिर्फ एक रैकेट नहीं, बल्कि दो रैकेट तोड़ दिए।
विज्ञापन

इसके बाद किर्गियोस पर जुर्माना भी लगाया गया है। उन पर 14 हजार डॉलर यानी करीब 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खचानोव ने किर्गियोस को 7-5, 4-6, 7-5, 6-7, 6-4 से हरा दिया। हार के बाद किर्गियोस रेफरी के पास पहुंचते हैं और उनसे हाथ मिलाकर जैसे ही अपनी किट के पास पहुंचते हैं, वैसे ही रैकेट उठाकर जमीन पर पटकते हैं। फिर दूसरी रैकेट भी तोड़ डालते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूयॉर्क में कुल पांच अपराधों के लिए किर्गियोस पर कुल 32,500 डॉलर यानी करीब 26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह इस सीजन लगाया गया सबसे बड़ा जुर्माना है।  किर्गियोस पर लगा यह जुर्माना यूएस ओपन में उनके द्वारा कमाए गए 4,73,200 डॉलर से काटा जाएगा। यूएस ओपन के सिंगल्स में किर्गियोस ने 4,45,000 डॉलर और डबल्स में 28,200 डॉलर कमाए। किर्गियोस पर इससे पहले भी रैकेट तोड़ने को लेकर कई जुर्माने लग चुके हैं। उन पर इससे पहले कुल मिलाकर 15,500 डॉलर का जुर्माना लग चुका है।
विज्ञापन

किर्गियोस के लिए अब तक यूएस ओपन शानदार रहा था। फ्लशिंग मीडोज में प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड में किर्गियोस ने दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव को हराया था। किर्गियोस ने हार के बाद कहा- जीत की मेरी सभी कोशिशें बेकार हो गईं। ग्रैंड स्लैम में लोगों को सिर्फ यही याद रहता है कि आप जीते हैं या हारे हैं। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं फेल हो गया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed