{"_id":"314a153e-22b7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"up-girls-broke-two-national-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की लड़कियों ने तोड़े दो नेशनल रिकॉर्ड","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
यूपी की लड़कियों ने तोड़े दो नेशनल रिकॉर्ड
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Oct 2012 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की लड़कियों ने 28वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को दो नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिए, जबकि केरल ने अंक तालिका में फिर बढ़त हासिल कर ली। निशा यादव ने हैमर थ्रो स्पर्धा में 54.39 मीटर की दूरी नापकर नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया।
विज्ञापन
पारूल चौधरी ने 2000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में सात मिनट 06.49 सेकंड का समय लेकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। इस बीच सोमवार तक दूसरे स्थान पर चल रहे केरल ने 409 अंकों के साथ अंक तालिका में फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। हरियाणा 345 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि मेजबान उत्तर प्रदेश 257 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन