फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Ukraine won 17 medals in beijing paralympic ranked seocnd in table inspite of facing war

Beijing Paralympic: युद्ध झेल रहे यूक्रेन का शानदार प्रदर्शन, बीजिंग पैरालंपिक में 17 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर बरकरार

Wed, 09 Mar 2022 01:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 01:00 PM IST
सार

यूक्रेन के खिलाड़ियों ने बीजिंग पैरालंपिक में शानदार जज्बा दिखाया है। युद्ध झेल रहे देश के दिव्यांग खिलाड़ियों ने बीजिंग पैरालंपिक में 17 पदक जीतकर अपने देश को पदक तालिका में दूसरे स्थान पर बनाए रखा है। 
 

विज्ञापन
Ukraine won 17 medals in beijing paralympic ranked seocnd in table inspite of facing war
बीजिंग पैरालिंपिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजिंग पैरालंपिक में यूक्रेन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 17 पदक जीतने वाला यह देश पदक तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। इस पैरालंपिक में यूक्रेन से ज्यादा पदक सिर्फ चीन के नाम हैं। नौ स्वर्ण सहित कुल 29 पदक जीतने वाला चीन पदक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है। 13 मार्च तक चलने वाले इस ओलंपिक में कनाडा 14 पदक के साथ तीसरे स्थान पर है। आने वाले समय में पदक तालिका में बदलाव हो सकता है, लेकिन यूक्रेन के खिलाड़ियों अब तक अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन


चार मार्च को शुरू हुए बीजिंग पैरालंपिक शीतकालीन खेल में यूक्रेन का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। यहां 24 फरवरी को ही रूस ने हमला कर दिया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच जंग जारी है, लेकिन यूक्रेन ने अब तक अपने कई गुना ज्यादा बड़े देश को कब्जा नहीं करने दिया है। वहां की आम जनता और सेना गजब का साहस दिखा रही है। इसी वजह से रूस अब तक यूक्रेन पर कब्जा नहीं कर पाया है। 
विज्ञापन


रूस का बहिष्कार यूक्रेन का जलवा
बीजिंग पैरालंपिक में रूस के खिलाड़ी शामिल नहीं हो रहे हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद खेल से जुड़े आधिकतर कार्यक्रमों से रूस को अलग कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भी रूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। वहीं यूक्रेन के खिलाड़ियों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। 17 पदक जीतने वाले यूक्रेन की झोली में अब तक छह स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पदक तालिका में शीर्ष पर चल रहे चीन के पास कुल 29 मेडल हैं, जिसमें नौ स्वर्ण, नौ रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं कनाडा अब तक सबसे ज्यादा पदक जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर है। कनाडा ने पांच स्वर्ण, दो रजत और सांत कांस्य सहित कुल 14 पदक जीते हैं। 


10 दिन में होंगी 78 प्रतियोगिताएं
शीतकालीन बीजिंग पैरालंपिक में 10 दिन के अंदर 78 प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें से 39 पुरुषों और 35 महिलाओं के लिए होंगी। इस दौरान चार मिश्रित प्रतियोगिताएं भी होनी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed