{"_id":"62d051ed8b014a2c127f0ace","slug":"uefa-womens-euro-2022-netherlands-beat-portugal-by-32-in-euro-championship-for-first-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"UEFA Women's EURO 2022: पुर्तगाल को हराकर नीदरलैंड ने हासिल की पहली जीत, यूरो चैंपियनशिप में 3-2 से हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
UEFA Women's EURO 2022: पुर्तगाल को हराकर नीदरलैंड ने हासिल की पहली जीत, यूरो चैंपियनशिप में 3-2 से हराया
Thu, 14 Jul 2022 10:57 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:57 PM IST
सार
खिलाड़ियों की चोट से परेशान नीदरलैंड की यह टूर्नामेंट में पहली जीत रही। पहले मुकाबले में स्वीडन से ड्रॉ खेलने वाली नीदरलैंड की टीम का अपने स्टार फारवर्ड विवियाने मिडेमा के बिना मैदान में उतरना पड़ा।
विज्ञापन
नीदरलैंड बनाम पुर्तगाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेनिले वेन डेर डोंक के 62वें मिनट में किए गोल की मदद से गत चैंपियन नीदरलैंड ने महिला यूरोपियन फुटबॉल चैंपियनशिप में पुर्तगाल को 3-2 से हरा दिया। खिलाड़ियों की चोट से परेशान नीदरलैंड की यह टूर्नामेंट में पहली जीत रही। पहले मुकाबले में स्वीडन से ड्रॉ खेलने वाली नीदरलैंड की टीम का अपने स्टार फारवर्ड विवियाने मिडेमा के बिना मैदान में उतरना पड़ा। विवियाने मैच से पहले कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। उनके अलावा तीन और खिलाड़ी या तो एकांतवास अथवा चोटिल होने के कारण उपलब्ध नहीं थीं।
डच टीम ने पहले 16 मिनट में ही 2-0 की बढ़त बना ली। पहले डेमेरिस इगुरोला ने हेडर से गोल किया और फिर स्टेफनी वेन डेर की किक पर गेंद सीधे गोलपोस्ट में गई। उन्हें इस दौरान विपक्षी खिलाड़ी का बूट भी लग गया था। पुर्तगाल के लिए 38वें मिनट में कैरोले कोस्टा ने पेनॉल्टी पर गोल किया। उसके दो मिनट बाद डियाना सिल्वा ने मुकाबले को 2-2 से बराबरी पर ला दिया। नीदरलैंड ने तीसरा गोल कर दिया था लेकिन वीडियो रिव्यू में इसे नकार दिया गया और अंतत: वेन डेर डोंक ने निर्णायक गोल किया।
दो मैचों में चार अंक
ग्रुप सी में अब नीदरलैंड की टीम चार अंकों के साथ स्वीडन के साथ बराबरी पर है। अभी ग्रुप का एक मैच बाकी है। पुर्तगाल की टीम इस टूर्नामेंट में दूसरी सबसे निचले पायदान की टीम है, जिसे रूस पर प्रतिबंध के बाद टूर्नामेंट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
स्वीडन ने स्विट्जरलैंड को हराया
अन्य मैच में स्वीडन ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। स्विट्जरलैंड ने अपने बेहतरीन रक्षण से प्रतिद्वंद्वी टीम को 52 वें मिनट तक गोल करने से रोके रखा। स्वीडन के लिए पहला गोल फ्रिडोलिना रोल्फ ने किया। उसके बाद स्विट्जरलैंड ने दो मिनट बाद ही रमोना के गोल से बराबरी भी कर ली थी। बेनिसन ने निर्णायक गोल 79वें मिनट में किया।