फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Uber Cup 2022: PV Sindhu Led India Crashed Out Of tournament after Losing 0-3 to Thailand in Quarterfinals

Uber Cup: पीवी सिंधु के नेतृत्व में थाईलैंड से 3-0 से हारा भारत, क्वार्टरफाइनल राउंड से बाहर हुई टीम इंडिया

Thu, 12 May 2022 06:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 May 2022 06:23 PM IST
सार

सिंधु और इंतानोन के बीच मैच 59 मिनट तक चला। इस जीत के साथ इंतानोन ने सिंधु पर हार जीत के मामले में 7-4 की बढ़त बना ली है। सात मैच इंतानोन ने और चार मैच सिंधु ने जीते हैं।

विज्ञापन
Uber Cup 2022: PV Sindhu Led India Crashed Out Of tournament after Losing 0-3 to Thailand in Quarterfinals
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के नेतृत्व में भारतीय टीम को उबर कप में थाईलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। थाईलैंड ने भारत को क्वार्टरफाइनल राउंड में 3-0 से हराया। वर्ल्ड नंबर सात सिंधु भी इस मैच में कुछ खास फॉर्म में नजर नहीं आईं और उन्हें आठवें रैंकिंग वाली रैचनॉक इंतनोन के खिलाफ ओपनिंग मैच में ही 21-18, 17-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


सिंधु और इंतानोन के बीच मैच 59 मिनट तक चला। इस जीत के साथ इंतानोन ने सिंधु पर हार जीत के मामले में 7-4 की बढ़त बना ली है। सात मैच इंतानोन ने और चार मैच सिंधु ने जीते हैं। सिंधु के मैच हारने के बाद महिला डबल्स में श्रुति मिश्रा और सिमरन सिंघी की जोड़ी को जोंगकोलफान कितिथारकुल और राविंदा प्राजोंगजाई के खिलाफ 16-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, युवा आकर्षी कश्यप ने तो पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ सरेंडर ही कर दिया। पोर्नपावी ने आकर्षी को 21-16, 21-11 से हराया। यह मैच 42 मिनट में ही खत्म हो गया। थाईलैंड के 3-0 से अजेय बढ़त लेने के बाद आखिरी के दो मैच महज औपचारिकता रह गए थे। ऐसे में उन्हें नहीं खेलने का फैसला लिया गया। 

इससे पहले उबर कप में ही सिंधु को बुधवार को दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी एन सीयंग के खिलाफ ग्रुप डी के मैच में 15-21, 14-21 से हारा का सामना करना पड़ा था। यह मैच कोरिया ने 5-0 से अपने नाम किया था। 

हालांकि, उस हार से टीम इंडिया को कोई फर्क नहीं पड़ा था, क्योंकि टीम पहले ही यूएसए और कनाडा को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना चुकी थी।  अब गुरुवार को भारतीय पुरुष टीम थॉमस कप के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मलेशिया का सामना करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed