{"_id":"68601f523e394c79fe001ba2","slug":"two-time-world-champion-nikhat-zareen-opened-her-campaign-with-clinical-win-in-elite-women-s-boxing-tournament-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elite Women’s Boxing: निकहत जरीन ने एलीट महिला मुक्केबाजी टूर्नामेंट में जीत से की शुरुआत, राशि शर्मा को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Elite Women’s Boxing: निकहत जरीन ने एलीट महिला मुक्केबाजी टूर्नामेंट में जीत से की शुरुआत, राशि शर्मा को हराया
Sat, 28 Jun 2025 10:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:29 PM IST
सार
निकहत ने शनिवार को 48-51 किग्रा वर्ग में उत्तर प्रदेश की राशि शर्मा के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
निकहत जरीन
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत की स्टार महिला मुक्केबाज और दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने एलीट महिला मुक्केबाजी टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। निकहत ने शनिवार को 48-51 किग्रा वर्ग में उत्तर प्रदेश की राशि शर्मा के खिलाफ 4-1 की शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
हैदराबाद के सरूरनगर इंडोर स्टेडियम में 57-60 किग्रा वर्ग में हरियाणा की अंजलि ने विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता मनीषा मौन को हराकर दिन का बड़ा उलटफेर किया। टूर्नामेंट के शुरुआती दिन अन्य उल्लेखनीय परिणामों में 2023 की विश्व चैंपियन नीतू (हरियाणा) की 45-48 किग्रा वर्ग में रजनी सिंह (यूपी) पर 5-0 से जीत शामिल है। तेलंगाना की याशी शर्मा ने 60-65 किग्रा वर्ग में के मोनिशा (तमिलनाडु) को इसी अंतर से पटखनी दी।
लक्ष्मी (टॉप्स) ने रागिनी (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ 51-54 किग्रा बाउट में 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। प्रत्येक 10 भार वर्गों में स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को पटियाला में आयोजित होने वाले एलीट राष्ट्रीय शिविर के लिए चुना जाएगा।